कोटा 7 मार्च 2026: मोदी सरकार द्वारा युद्ध को लेकर घरेलू गैस सिलेंडरों में प्रति सिलेंडर 60 रुपए की बृद्धि को लेकर कांग्रेस शहर जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने केंद्र में स्थित भाजपा सरकार की तीव्र आलोचना की है। उन्होंने सरकार को आगाह करते हुए कहा कि "युद्ध की आड़ में आम जनता की जेब पर डाका डालने के लिए रसोई गैस कीमत में जो वृद्धि करी गई है वह निन्दनीय व असहनीय है कांग्रेस पार्टी इसे किसी भी कीमत पर बर्दाश्त नहीं करेगी।" गौतम ने सरकार की जन विरोधी नितियों को लेकर कहा कि कांग्रेस पार्टी इस बेतहाशा कीमत वृद्धि के विरोध में जिला स्तर से लेकर मंडल स्तर तक विरोध प्रदर्शन करेगी।

दादाबाड़ी चौराहे पर हुआ उग्र प्रदर्शन

इसी क्रम में आज ब्लॉक कांग्रेस कमेटी की ओर से 7 मार्च को छोटे दादाबाड़ी चौराहे पर शनिवार को साय 4 बजे प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध प्रदर्शन किया गया। इस प्रदर्शन में कांग्रेस जनों ने मोदी सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी भी की। ब्लॉक कांग्रेस कमेटी ए के जोंटी वीरवाल और बी के जयेष श्रृंगी द्वारा आयोजित इस प्रदर्शन को संबोधित करते हुए शहर जिला कांग्रेस कमेटी की जिला अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि "ईरान और अमेरिका युद्ध की आड़ में देश के प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी सरकार ने ऐसे समय मे 60 रुपये प्रति सिलेण्डरों की बृद्धि की जब भारत की जनता पहले से ही मंहगाई से जूझ रही है।"

जनता की गाढ़ी कमाई से उद्योगपतियों को लाभ पहुंचाने का आरोप

राखी गौतम ने कहा कि मोदी सरकार देश की जनता के साथ कुठाराघात कर उन्हें लूट रही हैं और मोदी उद्योगपतियों को फायदा पहुंचाने के लिए देश की जनता से पैसा खींच कर उद्योगपतियों को सींचने का काम कर रही है। उन्होंने आगे कहा कि "अच्छे दिन का वादा करने वाली मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल साबित हो रही है घरेलू गैस सिलेंडरो में वृद्धि पर हर जगह मोदी सरकार को विरोध का सामना करना पड़ेंगा।" गौतम ने बताया कि उन्होंने सभी ब्लॉकों व प्रकोष्ठ के अध्यक्षों को पहले से ही निर्देशित कर दिया है कि इस विरोध प्रदर्शन को वार्ड स्तर तक ले जाकर जनता के हित में मोदी सरकार की कारगुजारियों को प्रदर्शन के माध्यम से बताएं। इसी के तहत यह कार्यक्रम आज संपन्न हुआ। उन्होंने आगामी सभी ब्लॉक व अग्रिम प्रकोष्ठों के अध्यक्षों से की गयी सिलेंडरों में बृद्धि पर वार्ड स्तर तक विरोध प्रदर्शन करने का आव्हान किया।

ब्लॉक अध्यक्षों ने साधा केंद्र सरकार पर निशाना

ब्लॉक ए के अध्यक्ष जोंटी वीरवाल ने कहा कि "मोदी सरकार मंहगाई तो रोक नही पायी ऊपर से गैस के दामों में बृद्धि से यह जाहिर होता है ये सरकार नकारा हो चुकी है और देश की जनता का भला नही कर सकती।" वहीं, ब्लॉक बी के अध्यक्ष जयेष श्रृंगी ने अपने संबोधन में कहा कि "2014 में मोदी सरकार ने मंहगाई कम करने का वादा किया था जो झूठा साबित हो रहा है और देश की जनता अपने आप को ठगा सा महसूस कर रही है।" उक्त जानकारी देते हुए जिला महासचिव डॉ विजय सोनी ने बताया कि इस विरोध प्रदर्शन में प्रमुख रूप से कई कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story