कोटा, 14 मार्च 2026।

रसोई गैस के दामों में वृद्धि, कमर्शियल गैस सिलेंडरों की किल्लत और बढ़ती महंगाई के विरोध में कोटा में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने जोरदार प्रदर्शन किया। राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार जिला कांग्रेस कमेटी की ओर से शुक्रवार 14 मार्च को सायं 4.30 बजे गुमानपुरा स्थित चौपाटी बाजार चौराहे पर शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम और देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप की अगुवाई में आक्रोशित कांग्रेस जनों ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला जलाकर विरोध दर्ज कराया। प्रदर्शन के दौरान कांग्रेस नेताओं ने रसोई गैस और कमर्शियल सिलेंडरों के दाम बढ़ाने तथा महंगाई को लेकर मोदी सरकार को जमकर घेरा।

इस मौके पर शहर कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि युद्ध की आड़ में मोदी सरकार अनावश्यक रूप से प्रति सिलेंडर 60 रुपये की वृद्धि कर आमजन को लूट रही है और घरों में डाका डालने का काम कर रही है। उन्होंने कहा कि जब केंद्र में कांग्रेस सरकार 60 रुपये या 1 रुपये की वृद्धि करती थी तो बीजेपी के नेता सड़कों पर उतरकर नाटक करते थे और लोकसभा के बाहर बेलगाड़ियों के माध्यम से प्रदर्शन करते थे। अब वही नेता चुप क्यों हैं। उन्होंने आरोप लगाया कि मोदी सरकार तानाशाही के माध्यम से देश को लूटना चाहती है, लेकिन कांग्रेस इसे सफल नहीं होने देगी। राखी गौतम ने कहा कि दोहरे चरित्र की राजनीति करने वालों को चैन से नहीं बैठने दिया जाएगा। उन्होंने कहा कि गैस के दाम बढ़ने से महंगाई आसमान छू रही है और महंगाई की मार से जनता त्रस्त हो चुकी है। उन्होंने सवाल उठाया कि यह कौन से अच्छे दिन हैं जो मोदी सरकार दिखा रही है। जनता समझ चुकी है कि अच्छे दिन किसके चल रहे हैं और आने वाले चुनावों में इसका हिसाब चुकता करेगी। उन्होंने कांग्रेस कार्यकर्ताओं से महंगाई और गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाने के खिलाफ जगह-जगह विरोध प्रदर्शन करने का आह्वान किया।

देहात कांग्रेस अध्यक्ष भानूप्रताप सिंह ने कहा कि मोदी सरकार द्वारा रसोई गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाना आमजन के साथ कुठाराघात है। उन्होंने कहा कि सरकार ने सीधे-सीधे घरों में डाका डालने का काम किया है और गरीब जनता को बर्बाद करने का प्रयास किया जा रहा है। उन्होंने कहा कि इसके कारण महंगाई चरम सीमा पार कर चुकी है और देहात क्षेत्र में भी ब्लॉक स्तर तक कांग्रेसजन विरोध प्रदर्शन करेंगे।

पीसीसी महासचिव अमित धारीवाल ने कहा कि नरेंद्र मोदी ने ऐसे समय पर गैस सिलेंडरों के दाम बढ़ाए हैं जब महंगाई पहले से ही आसमान पर है। उन्होंने कहा कि केंद्र सरकार ने गरीबों पर अतिरिक्त बोझ डालकर उनके साथ बेईमानी की है और देश की जनता अपने आप को ठगा हुआ महसूस कर रही है।

जिला कांग्रेस कमेटी के महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि प्रदर्शन में महासचिव अनूप ठाकुर, पीसीसी, पूर्व विधायक पूनम गोयल, महासचिव डॉ विजय सोनी, सचिव मंजूर तंवर, शिवराज गुंजल, पूर्व पीसीसी सदस्य किशोर मदनानी, निवर्तमान उपमहापौर पवन मीणा, पूर्व प्रधान राजेंद्र मेघवाल, गजराज सिंह, जसविंद्र सिंह विक्की, एससी प्रकोष्ठ पारस वर्मा, यूथ कांग्रेस प्रदेश सचिव शुभम गोचर, यूथ कांग्रेस प्रदेश प्रवक्ता स्वप्निल शर्मा, उद्योग एवं व्यापार प्रकोष्ठ प्रदेश सचिव प्रदीप यादव, शिक्षक संग नेता ईश्वर सिंह, कानूनी विभाग अध्यक्ष पदम गौतम, ओबीसी प्रकोष्ठ शहर अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष टीकम चंद सुमन, सेवादल अध्यक्ष प्रेम लाहौरिया, आदिवासी कांग्रेस अध्यक्ष कामेंद्र मीणा, सूर्य प्रकाश मीणा, अल्पसंख्यक मोर्चा शहर अध्यक्ष मोहम्मद जुबेर, जवाहर बाल मंच जिलाध्यक्ष शुभम खुराना, कच्ची बस्ती प्रकोष्ठ अध्यक्ष शिवराज गुर्जर, एनएसयूआई अध्यक्ष विशाल मेवाड़ा, पूर्व सेवादल अध्यक्ष हंसराज गोस्वामी, रामकैलाश मेघवाल, पूर्व सरपंच कालूलाल मेहरा, ब्लॉक अध्यक्ष एडवोकेट ललित शर्मा, अनिरुद्ध मीणा, कपिल नागर, जयेश शृंगी, जोगेंद्र बिरवाल, आशु गंभीर, गीता मेघवाल, ऐसी कांग्रेस ब्लॉक विनोद मेघवाल, जिला कांग्रेस कमेटी पदाधिकारी प्रमोद त्रिपाठी, हेमराज गौतम, प्रकाश मलकानी, अनुराग गौतम, बबलू कसाना, श्याम गौतम, मंजू चौधरी, साजिद खान लाल भाई, बशीर मोहम्मद, राहुल पुरुस्वानी, पंडित लाल चंद शर्मा, मालती शर्मा, सुमनमठ सिंघला, मंडल अध्यक्ष मनीष भारद्वाज, शहजाद खान, चेतन सोलंकी, संजय जैन, धर्मवीर मेघवाल, प्रेमराज पालीवाल, चेतन माहूर, दिग्विजय सिंह, विशाल तिवारी, जितेंद्र मीणा, महिला कांग्रेस मुक्ता चतुर्वेदी, सलीना शेरी, तरुण चतुर्वेदी, हर्षित गौतम, प्रफुल्ल पाठक, अमित दाधीच, मनीष पारेता, महावीर मेघवाल, प्रशांत पंवार, योगेंद्र शर्मा योगी, विजय पंडित, हरपाल राणा, चमन बख्श, मनीष आर्य, अजय सिंह जाखड़ौद, युवा कांग्रेस प्रभारी शिवराज मीणा, राजेंद्र रैगर, भुवनेश तिवारी, ललित सरदार, मुकेश योगी, सिद्धार्थ सुवालका, हरिओम मीणा, अमन गौतम, मुकुल सोलंकी, राशिद सिद्धिक, राहुल गोचर सहित सैकड़ों की संख्या में कार्यकर्ता और आमजन उपस्थित रहे।

इस प्रदर्शन के साथ कांग्रेस नेताओं ने स्पष्ट संकेत दिया कि रसोई गैस के दामों में वृद्धि और महंगाई के मुद्दे पर विरोध आंदोलन को आगे भी तेज किया जाएगा।

Ruturaj Ravan

Ruturaj Ravan

यह प्रातःकाल मल्टीमीडिया में वेबसाइट मैनेजर और सोशल मीडिया एक्जीक्यूटिव के रूप में कार्यरत हैं, और पिछले तीन वर्षों से पत्रकारिता व डिजिटल मीडिया में सक्रिय हैं। इससे पूर्व उन्होंने दैनिक प्रहार में वेबसाइट प्रबंधन और सोशल मीडिया के लिए रचनात्मक कंटेंट निर्माण और रणनीतियों में अनुभव अर्जित किया। इन्होंने कोल्हापुर के छत्रपति शिवाजी महाराज विश्वविद्यालय से स्नातक और हैदराबाद के सत्या इंस्टीट्यूट से उच्च शिक्षा पूरी की। इन्हें SEO मैनेजमेंट, सोशल मीडिया और उससे संबंधित रणनीतियाँ तैयार करने में व्यापक अनुभव है।

Next Story