कोटा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने दिल्ली में छात्रों पर हुए बर्बर लाठीचार्ज तथा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसदों के साथ हुए बर्बरतापूर्ण व्यवहार के विरोध में 23 जुलाई 2026, गुरुवार को विशाल विरोध प्रदर्शन आयोजित करने की घोषणा की है। यह प्रदर्शन शाम 4:30 बजे आइनोक्स सिनेमा एलेन के पास से प्रारंभ होकर जवाहर नगर थाने तक पैदल मार्च के रूप में निकाला जाएगा, जिसके बाद कांग्रेसजन सामूहिक गिरफ्तारी देंगे।

शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ को लाठियों से दबाना चाहती है। उन्होंने कहा, "भाजपा सरकार छात्रों की आवाज़ को लाठियों से दबाना चाहती है। NEET पेपर लीक और बेरोजगारी के खिलाफ आवाज़ उठाने वाले छात्रों पर हमला लोकतंत्र पर हमला है। हम शांतिपूर्वक पैदल मार्च निकालकर और गिरफ्तारी देकर नींद में सोई हुई मोदी सरकार को जगाने का काम करेंगे।"

विरोध प्रदर्शन की तैयारियों को लेकर बुधवार को कोटा दक्षिण के कांग्रेस कार्यकर्ताओं की बैठक शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम की अध्यक्षता में आयोजित की गई। बैठक में 23 जुलाई को प्रस्तावित पैदल मार्च, सामूहिक गिरफ्तारी, कार्यक्रम के रूट तथा विभिन्न जिम्मेदारियों को लेकर विस्तार से चर्चा की गई।

बैठक के दौरान राखी गौतम ने कांग्रेस के सभी पदाधिकारियों, कार्यकर्ताओं तथा छात्र-युवाओं से अधिक से अधिक संख्या में कार्यक्रम में पहुंचकर छात्रों के अधिकारों की इस लड़ाई में अपना समर्थन देने की अपील की।

कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि प्रस्तावित विरोध प्रदर्शन में समस्त कांग्रेसजन अपने साथियों के साथ भाग लेंगे। शहर जिला कांग्रेस कमेटी के अनुसार यह विरोध प्रदर्शन दिल्ली में छात्रों पर हुए लाठीचार्ज तथा लोकसभा के नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी और सांसदों के साथ हुए व्यवहार के विरोध में आयोजित किया जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story