कोटा में अखिल भारतीय कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार तथा लोकसभा में नेता प्रतिपक्ष राहुल गांधी के आह्वान पर चलाए जा रहे देशव्यापी 'छात्रों की गूंज' अभियान के तहत शहर एवं देहात जिला कांग्रेस कमेटी के संयुक्त तत्वावधान में शनिवार 1 अगस्त को जिला कलेक्ट्रेट का घेराव और विशाल प्रदर्शन किया जाएगा। इस दौरान कांग्रेसजन, छात्र-युवा संगठनों और आमजन की भागीदारी के साथ पैदल मार्च निकाला जाएगा।

कार्यक्रम की जानकारी देते हुए कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि शहर जिला कांग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम, देहात जिला कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष भानूप्रताप, राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के महासचिव एवं कोटा प्रभारी पुष्पेंद्र भारद्वाज तथा गुजरात प्रदेश कांग्रेस कमेटी के कार्यकारी अध्यक्ष एवं अभियान के कोटा संयोजक जिग्नेश मेवानी के निर्देशन में यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।

उन्होंने बताया कि शनिवार सुबह 10 बजे सभी कांग्रेसजन, पदाधिकारी, जनप्रतिनिधि, एनएसयूआई, युवा कांग्रेस, महिला कांग्रेस, सेवादल, छात्र-युवा तथा आमजन नयापुरा स्थित जेकेलोन हॉस्पिटल के सामने एकत्रित होंगे। यहां से विशाल रैली पैदल मार्च के रूप में जिला कलेक्ट्रेट पहुंचेगी, जहां घेराव और प्रदर्शन किया जाएगा। उन्होंने कहा कि इस प्रदर्शन के माध्यम से मोदी सरकार में सदबुद्धि आए और कुंभकरण की नींद में सोई हुई मोदी सरकार को जगाने का काम किया जाएगा।

डॉ. विजय सोनी ने कहा कि शिक्षा व्यवस्था में अनियमितताओं, पेपर लीक, बेरोजगारी तथा दिल्ली के जंतर मंतर पर आंदोलनरत निर्दोष छात्रों पर हुए लाठीचार्ज के विरोध में यह प्रदर्शन आयोजित किया जा रहा है। उन्होंने विभिन्न राज्यों में छात्रों पर दर्ज मुकदमे वापस लेने, दोषी पुलिसकर्मियों के विरुद्ध न्यायिक स्तर पर उचित कार्रवाई करने तथा मोदी सरकार की हठधर्मिता के विरोध में आवाज बुलंद करने की बात कही।

उन्होंने कहा कि कांग्रेस छात्रों और युवाओं के अधिकारों की लड़ाई मजबूती से लड़ती रहेगी तथा इस आंदोलन की गूंज दिल्ली तक पहुंचेगी। साथ ही जिले के सभी कांग्रेस कार्यकर्ताओं, छात्र-युवा संगठनों और आमजन से अधिकाधिक संख्या में शामिल होकर आंदोलन को सफल बनाने की अपील भी की।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story