कोटा दिनांक 10 फरवरी 2026


प्रशिक्षण शिविर और राहुल गांधी से मुलाकात

कोटा शहर जिला काँग्रेस कमेटी की अध्यक्ष राखी गौतम एवं कोटा देहात जिलाध्यक्ष भानु प्राप्त सिंह मंगलवार को दिल्ली मे अखिल भारतीय काँग्रेस कमेटी द्वारा आयोजित जिलाध्यक्षों के एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे सम्मलित हुए। गौतम ने बताया की दिल्ली में आयोजित जिलाध्यक्षों का एक दिवसीय प्रशिक्षण शिविर मे कॉंग्रेस के पूर्व अध्यक्ष राहुल गांधी ने कांग्रेस संगठन को मजबूत करने के विभिन्न मुद्दों पर विस्तार से चर्चा की।

राहुल गांधी को कोटा के शहर एवं देहात दोनों जिलाध्यक्षों ने दिल्ली प्रशिक्षिण शिविर में जानकारी दी।

कोटा शहर: एसाईआर प्रक्रिया और कार्ययोजना

  • "राहुल गांधी ने कांग्रेस शहर जिलाध्यक्ष राखी गौतम से कोटा शहर मे पूर्ण हुई एसाईआर प्रक्रिया के संबंध मे विस्तृत से जानकारी ली और साथ ही कोटा शहर मे काँग्रेस को मजबूत करने की कार्ययोजना के संबंध में चर्चा की।"
  • "हमारा लक्ष्य संगठन को हर मोर्चे पर सशक्त कर कांग्रेस पार्टी की विचारधारा को जन-जन तक पहुंचाना है : राखी गौतम"

कोटा देहात: निकाय-पंचायत चुनाव और मनरेगा बचाओ संग्राम

भानु प्रताप सिंह ने बताया कि आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावो के लिए कांग्रेस पार्टी बूथ लेवल तक मजबूत हो गई है जिसका परिणामस्वरूप आगामी चुनावों के परिणाम में नजर आएगा।

  • राहुल गांधी ने भानु प्रताप से कोटा देहात में किए गए मनरेगा बचाओ कार्यक्रम की विस्तृत जानकारी प्राप्त की।
  • साथ ही मनरेगा बचाओ संग्राम के तहत आगे की कार्य योजना जानी।
  • "आगामी निकाय पंचायत चुनावों के लिए कांग्रेस बूथ लेवल तक मजबूत : भानु प्रताप सिंह"

आगामी नगर निकाय एवं पंचायत चुनावो के लिए कांग्रेस पार्टी बूथ लेवल तक मजबूत हो गई है जिसका परिणामस्वरूप आगामी चुनावों के परिणाम में नजर आएगा।

सूचना प्रदाता

उक्त जानकारी कांग्रेस महासचिव डॉ विजय सोनी ने दी है। सादर प्रकाशनार्थ, भवदीय, संपादक महोदय डॉ विजय सोनी, दैनिक... महासचिव कांग्रेस कोटा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story