कोटा 1 फरवरी 2026, वित्त मंत्री सीता निर्मलारमण द्वारा दिए गए आम बजट पर शहर कांग्रेस कमेटी के अध्यक्ष राखी गौतम ने कहा कि:

"आम बजट आम गरीब जन विरोधी है बेहद निराशा जनक दिशा हीन बताते हुए कहा कि व्यापारी, मध्यम वर्ग, गरीब जन को किसी प्रकार की कोई राहत न देकर उनके ऊपर मंहगाई की मार का बोझ डाला गया है पेट्रोल, डीजल, गैस के दामो में राहत नही होने से दैनिक चीजो पर मंहगाई की मार आमजन को झेलनी पड़ेगी दैनिक चीजो के ऊपर जीएसटी से कोई राहत नही दी गयी।"

युवाओं और किसानों के साथ छलावा

  • किसानो, आम जन को झूठे सपने दिखाए गए है।
  • शिक्षित बेरोजगारो के साथ कोई रोजगार के अवसर की घोषणा नही की गई हे उनके साथ सिर्फ छलावा, धोखा किया है।
  • महिलाओ के लिए कोई विशेष सुरक्षा का प्रावधान नही किया है।
  • रेलवे किराए में कोई छूट नही दी।

मोदी जी ने पिछले 13 वर्षो से जनता को झूठे सपने दिखाकर देश की जनता को गुमराह कर रहे है राज्यों में जहाँ जहाँ चुनाव होंगे उनको जीतने और जहाँ इनकी सरकार है सिर्फ उनके लिए बजट पेश किया है देश का बजट नही है।

आर्थिक प्रबंधन और टैक्स विसंगतियां

देश में आर्थिक आपातकाल से निपटने के लिए कोई योजना नही है। आयकर सीमा में मंहगाई देखते हुए कोई भी टेक्स में छूट नही दी जबकि मंहगाई को देखते हुए 20 लाख की छूट देनी चाहिए थी। मोदी सरकार ने सपने दिखाने का लोभ लुभावना चुनावी बजट पेश किया है।

"2 करोड़ प्रति वर्ष नोकरियो का 13 वर्षो में क्या हुआ मोदी सरकार ने सिर्फ आमजन के साथ कुठाराघात किया है। गरीबी रेखा से ऊपर उठने के लिए कोई योजना नही है। बजट के बाद शेयर बाजार गिरा सोचनीय विषय है।"

स्वास्थ्य और विजन का अभाव

पूर्व मुख्यमंत्री अशोक गहलोत सरकार की दवा, जांचे फ्री की थी इस तरह की कोई स्कीम नही दी तथा असाध्य रोगों केंशर, जैसी बीमारियों तथा महामारी से निपटने के लिए कोई वीजन स्कीम नही है। कुल मिलाकर आम बजट को उधोगपतियों को फायदा पहुँचाने वाला, जनता के साथ छलावा करने वाला, बेहद निराशा जनक दिशाहीन बजट आमजन, दलित विरोधी लोभ लुभावना, विकास के नाम पर धोखा देने वाला बजट बताया है।


आम बजट जनता को गुमराह, धोखा देने वाला, निराशा जनक - डॉ विजय सोनी

कांग्रेस कमेटी के जिला महासचिव डॉ विजय सोनी ने आम बजट को आम गरीब जन, किसान विरोधी बताया है:

  • देश में मंहगाई अनियंत्रित है इसकी रोकथाम के लिए कोई ठोस कारगर कदम नही उठाये गए है।
  • देश में वेरोजगारी दूर करने के लिए रोजगार के लिये कोई योजना नही है।
  • आर्थिक मंदी से उभरने के लिए बजट में वीजन नही है।
"आयकर सीमा में मंहगाई को देखते हुए 20 लाख की छूट देनी चाहिए थी जो नही की वेरोजगारी दूर करने का कोई वीजन नही। मोदी जी ने देश की आम जन के साथ कुठाराघात किया है। दैनिक, खाने चीजो के ऊपर लगी हुई जीएसटी में आमजन को कोई छूट नही दी गयी आम बजट सिर्फ जनता को धोखा, गुमराह करने वाला चुनावी बजट है।"

सादर प्रकाशनार्थ

भवदीय

संपादक महोदय

डॉ विजय सोनी, महासचिव, दैनिक............ कांग्रेस कमेटी कोटा

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story