श्रीगंगानगर में 13 साल की मासूम बच्ची के साथ हुई दरिंदगी और जघन्य घटना के विरोध में कोटा में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग की ओर से शहीद स्मारक से सावित्री ज्योतिबाई फुले पार्क तक कैंडल मार्च निकालकर विरोध प्रदर्शन किया गया। कैंडल मार्च में बड़ी संख्या में बालिकाएं, महिलाएं, आमजन और कांग्रेस कार्यकर्ता शामिल हुए।

प्रदर्शन के दौरान उपस्थित लोगों ने एक स्वर में कहा कि भारतीय जनता पार्टी की डबल इंजन सरकार बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ का नारा देती है, लेकिन उसके शासनकाल में महिलाओं और बेटियों के साथ अत्याचार की घटनाएं लगातार बढ़ रही हैं। वक्ताओं ने कहा कि एक मासूम बालिका ने मदद के लिए एक ऑटो रिक्शा चालक का सहारा लिया, लेकिन उसने ही उसे अपराधियों के हवाले कर दिया। उन्होंने कहा कि पीड़िता ने पांच दिन तक जिन परिस्थितियों का सामना किया, उन्हें सुनकर ही रूह कांप जाती है।

वक्ताओं ने मांग की कि मामले के सभी 32 आरोपियों को ऐसी कठोर सजा दी जाए, जिससे भविष्य में इस प्रकार का अपराध करने से पहले कोई भी व्यक्ति कई बार सोचने को मजबूर हो जाए। उन्होंने आरोप लगाया कि राज्य सरकार और प्रशासन केवल जुमलेबाजी में व्यस्त हैं। प्रदर्शनकारियों ने चेतावनी दी कि यदि अपराधियों को कड़ी से कड़ी सजा नहीं दी गई तो आंदोलन को और उग्र रूप दिया जाएगा।

कैंडल मार्च में शहर जिला कांग्रेस कमेटी ओबीसी विभाग के शहर अध्यक्ष दीपक नामदेव, देहात अध्यक्ष टीकम चंद सुमन, महिला नेत्री मंजू चौधरी, प्रीति सुमन, शहर जिला कांग्रेस कमेटी उपाध्यक्ष बलविंदर सिंह बिल्लू, जिला महासचिव विपिन बरथूनिय, प्रशांत सक्सैना, ओबीसी विभाग के शहर उपाध्यक्ष पवन कछावा, महासचिव दीपक सेन, मीडिया प्रभारी अजय गुर्जर, जितेंद्र रामावत, मंडल अध्यक्ष सौरभ सेन, धर्मेंद्र जैन भाया, शहर जिला कांग्रेस कमेटी प्रवक्ता हेमंत चतुर्वेदी, पूर्व पंचायत समिति सदस्य दिलदार अली, फिरोज दबंग, नदीम रजा, अरविंद मिश्रा सहित बड़ी संख्या में लोग उपस्थित रहे। प्रदर्शन के समापन पर सभी ने एक स्वर में अपराधियों के खिलाफ कठोर कार्रवाई और पीड़िता को न्याय दिलाने की मांग दोहराई।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story