राजस्थान प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशों के तहत कोटा शहर जिला कांग्रेस कमेटी ने संगठनात्मक ढांचे को बूथ स्तर तक सशक्त करने की दिशा में एक अहम कदम उठाया है। इसी क्रम में शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम द्वारा नगर निगम क्षेत्र के 100 वार्ड अध्यक्षों की नियुक्ति की घोषणा की गई, जिससे संगठनात्मक गतिविधियों को नई गति मिलने की उम्मीद जताई जा रही है।

घोषणा के अनुसार, नवनियुक्त वार्ड अध्यक्षों को संगठनात्मक जिम्मेदारियों के साथ कांग्रेस पार्टी को जमीनी स्तर पर मजबूत करने का दायित्व सौंपा गया है। राखी गौतम ने स्पष्ट निर्देश जारी करते हुए कहा कि सभी वार्ड अध्यक्ष आगामी 15 दिनों के भीतर अपनी-अपनी कार्यकारिणी का गठन अनिवार्य रूप से करें, ताकि संगठनात्मक ढांचा और अधिक प्रभावी एवं सक्रिय रूप में कार्य कर सके। उन्होंने सभी नवनियुक्त पदाधिकारियों को शुभकामनाएं देते हुए विश्वास जताया कि वे अपनी जिम्मेदारियों का निर्वहन पूरी निष्ठा और ईमानदारी के साथ करेंगे तथा कोटा शहर में कांग्रेस संगठन को बूथ स्तर तक मजबूत बनाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाएंगे।

इस अवसर पर कांग्रेस महासचिव डॉ. विजय सोनी ने बताया कि प्रदेश कांग्रेस कमेटी के निर्देशानुसार यह नियुक्तियां की गई हैं। उन्होंने जानकारी दी कि वार्ड क्रमांक 1 से लेकर 100 तक के अध्यक्षों की सूची जारी की गई है, जिसमें वार्ड 1 रामेश्वर सुमन, वार्ड 2 हरीश यादव, वार्ड 3 योगेंद्र गुर्जर, वार्ड 4 चेतन बंजारा, वार्ड 5 सत्यनारायण बलवाला, वार्ड 6 शकील मोहम्मद, वार्ड 7 जमालुद्दीन बाबू भाई, वार्ड 8 हरिशंकर मेहरा, वार्ड 9 गिरिराज मालव, वार्ड 10 विजय शर्मा, वार्ड 11 अब्दुल जाहिर अंसारी, वार्ड 12 बहादुर सिंह, वार्ड 13 दिलशाद अली, वार्ड 14 सत्येंद्र वशिष्ठ प्रवेश, वार्ड 15 ब्रजमोहन सुमन, वार्ड 16 ऊषा ठाकुर, वार्ड 17 विशाल सिंह सोलंकी, वार्ड 18 रोहित व्यास, वार्ड 19 गजानन्द मेवाड़ा, वार्ड 20 अभिषेक सैनी, वार्ड 21 राजेंद्र शर्मा (राज), वार्ड 22 अभिरुद्ध गोमा, वार्ड 23 राधेश्याम बागड़ी, वार्ड 24 लखन जांगिड़, वार्ड 25 उमाशंकर कुशवाह नन्ने, वार्ड 26 दीपक वर्मा, वार्ड 27 दीपक मोदी, वार्ड 28 राम सिंह मेवाड़ी, वार्ड 29 हरिशंकर सेन, वार्ड 30 कुंदन बसवाल, वार्ड 31 रजत कुमार, वार्ड 32 पुष्पचंद वर्मा, वार्ड 33 जसवंत सुमन, वार्ड 34 सोहल उल्लाह, वार्ड 35 शरीफ भाई, वार्ड 36 हमिद गुड्डू कबाड़ी, वार्ड 37 सुनील पटेल, वार्ड 38 राजेंद्र सक्सेना रानू, वार्ड 39 तेजपाल सिंह, वार्ड 40 आलोक भार्गव, वार्ड 41 सत्यनारायण मीणा, वार्ड 42 भरत सिंह, वार्ड 43 दलवीर सिंह, वार्ड 44 लक्ष्मण महाराजा राहुल, वार्ड 45 कमालुद्दीन अनस कुरैशी, वार्ड 46 रमेश सोनी, वार्ड 47 सक्षम सुमन, वार्ड 48 मोहम्मद सुहेब, वार्ड 49 ब्रजराज सिंह, वार्ड 50 भवानी शंकर गुर्जर, वार्ड 51 विनोद श्रीवास्तव, वार्ड 52 हरिमोहन मीना, वार्ड 53 ऋषभ दुबे, वार्ड 54 अजय नागर, वार्ड 55 संदीप सोनी, वार्ड 56 उमेश गोस्वामी, वार्ड 57 मुकेश भटनागर, वार्ड 58 नदीमू रहमान, वार्ड 59 रणवीर चौधरी, वार्ड 60 अरबाज खान, वार्ड 61 तंवर सिंह जादौन, वार्ड 62 महावीर मेघवाल, वार्ड 63 राहुल कोटिया, वार्ड 64 जाकिर जोधपुरी, वार्ड 65 एडवोकेट नासिर अली, वार्ड 66 संदीप सिंह, वार्ड 67 रामप्रसाद सुमन, वार्ड 68 जावेद मोनू, वार्ड 69 सचिव फागणा, वार्ड 70 शोयब पठान, वार्ड 71 मनीषा शर्मा, वार्ड 72 योगेश चावला, वार्ड 73 परवेज अख्तर, वार्ड 74 वंश शर्मा, वार्ड 75 चंदू स्वालख्या, वार्ड 76 ओम प्रकाश चंदेल, वार्ड 77 मुन्नू खान, वार्ड 78 अजय चावला, वार्ड 79 कुंदन शर्मा, वार्ड 80 सुमन पेशवानी, वार्ड 81 सलीम पहलवान, वार्ड 82 रशीद सिद्दीकी, वार्ड 83 सोनू गुर्जर, वार्ड 84 राजेश कुमार शर्मा, वार्ड 85 पंकज सक्सेना, वार्ड 86 विजय पारेता, वार्ड 87 लक्ष्मी तंवर, वार्ड 88 आशीष गुर्जर, वार्ड 89 लोकेश सृष्टि, वार्ड 90 सोहन मीणा, वार्ड 91 डॉ. हीरा लाल मीणा, वार्ड 92 मुकेश योगी, वार्ड 93 पुष्पा शर्मा, वार्ड 94 रोहित व्यास मिंटू, वार्ड 95 बसंत तिवारी पिंटू, वार्ड 96 मोहम्मद हुसैन सन्नी, वार्ड 97 उत्तम चंद शर्मा मोनू, वार्ड 98 रोहित खारवाल, वार्ड 99 भीमराज गुर्जर और वार्ड 100 भरत कुशवाह को नियुक्त किया गया है।

पार्टी नेतृत्व का मानना है कि इन नियुक्तियों के माध्यम से संगठन को जमीनी स्तर पर मजबूती मिलेगी और बूथ स्तर तक कार्यकर्ताओं की सक्रिय भागीदारी सुनिश्चित होगी। 15 दिनों के भीतर कार्यकारिणी गठन के निर्देशों के साथ यह पहल संगठनात्मक ढांचे को अधिक व्यवस्थित और प्रभावी बनाने की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम मानी जा रही है।

Pratahkal Bureau

Pratahkal Bureau

प्रातःकाल ब्यूरो, प्रातःकाल न्यूज़ की वह समर्पित संपादकीय टीम है, जो सटीक, सामयिक और निष्पक्ष समाचार पहुँचाने के लिए प्रतिबद्ध है। हमारा ब्यूरो राजनीति, समाज, अर्थव्यवस्था और राष्ट्रीय मामलों में सत्यापित रिपोर्टिंग, गहन विश्लेषण और जिम्मेदार पत्रकारिता पर अपना ध्यान केंद्रित करता है।

Next Story