कोटा, 1 अप्रैल 2026। बुधवार को पुनः केंद्र की मोदी सरकार ने युद्ध की आड़ में कमर्शियल LPG गैस सिलेंडर की कीमतों में प्रति सिलेंडर ₹218 की भारी बढ़ोतरी कर दी है। इस वृद्धि पर कोटा शहर जिला कांग्रेस अध्यक्ष राखी गौतम ने गहरी नाराजगी जताते हुए कड़ी निंदा की है। शहर कांग्रेस कमेटी की जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने अपना बयान जारी करते हुए कहा कि भाजपा सरकार ने युद्ध की आड़ में एक बार फिर जनता की जेब पर डाका डाला है।

पांच बार में ₹525 की वृद्धि से आमजन बेहाल

राखी गौतम ने जानकारी दी कि मोदी सरकार ने एक जनवरी से अब तक पांच बार कीमतें बढ़ाई हैं, जिसके चलते कुल मिलाकर अब तक ₹525 की वृद्धि हो चुकी है। इसका आमजन पर महंगाई का बुरा असर पड़ रहा है। उन्होंने कहा कि एक तरफ आम आदमी पहले ही कमरतोड़ महंगाई से जूझ रहा है, वहीं दूसरी तरफ कमर्शियल गैस के दाम बढ़ाकर सरकार ने छोटे व्यापारियों, होटल और रेस्तरां मालिकों की कमर तोड़ दी है। "जब कमर्शियल सिलेंडर महंगा होगा, तो बाहर का खाना और चाय-नाश्ता भी महंगा होगा, जिसका सीधा बोझ अंततः आम जनता की थाली पर ही पड़ेगा।"

'मोदी है तो मुमकिन है' अब 'महंगाई मुमकिन है' में बदला

जिलाध्यक्ष गौतम ने मोदी सरकार पर तंज कसते हुए कहा कि "मोदी है तो मुमकिन है का नारा अब मोदी है तो महंगाई मुमकिन है में बदल चुका है।" उन्होंने आरोप लगाया कि चुनावी वादों में अच्छे दिन की बात करने वाली मोदी सरकार अब जनता को महंगे दिन का उपहार दे रही है। महंगाई की मार से जनता को मार रही है और लूटने का हरसंभव प्रयास कर रही है, युद्ध का तो महज एक बहाना है क्योंकि मोदी सरकार जनता को बार-बार लूटने का कोई मौका नहीं गंवाना चाहती है।

कांग्रेस ने दी सड़कों पर उतरने की चेतावनी

मोदी सरकार को आमजन विरोधी बताते हुए जिलाध्यक्ष राखी गौतम ने चेतावनी दी है कि अगर जल्द ही बढ़ती कीमतों पर लगाम नहीं लगाई गई, तो आने वाले समय में जनता के हितों को देखते हुए कांग्रेस पार्टी को सड़कों पर उतरकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी, जिसकी समस्त जिम्मेदारी मोदी सरकार की होगी। महासचिव डॉ. विजय सोनी ने भी कमर्शियल गैस सिलेंडरों में की गई इस वृद्धि की कटु शब्दों में निंदा की है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story