कोटा 16/3/2026: होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी एवं मुख्य सलाहाकार अनिल मुंदड़ा के नेतृत्व में एक प्रतिनिधीमंडल ने जिला कलक्टर पीयूष सामरिया से भेंट कर ज्ञापन सौंपा। प्रतिनिधीमंडल ने जिला कलक्टर को अवगत कराया कि कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह से ठप्प होने के कारण होटल, रेस्टोरेन्ट, केटरिंग एवं चाय, नमकीन, कचोरी, समोसा की दुकानों पर बहुत बुरा असर पड़ रहा है और यह व्यवसाय अब बन्द होने की कगार पर पहुँच गया है।

शादी-ब्याह और खान-पान व्यवसाय पर संकट

हाड़ोती केटरिंग एवं हलवाई एसोसिएशन के अध्यक्ष सचिन माहेश्वरी ने वार्ता के दौरान बताया कि सिलेंडर की अनुउपल्बधता से शादी विवाह में भोजन बनाना अब अत्यंत मुश्किल हो गया है। अशोक माहेश्वरी ने जिला कलक्टर द्वारा हॉस्टल मैस व्यवसाय में आज से कमर्शियल सिलेंडर उपलब्ध करवाने के निर्णय पर आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि इस सकारात्मक कदम से बाहर से आने वाले छात्रों को भोजन की उपलब्धता सुचारु रूप से चल सकेगी।

व्यवसायियों को राहत देने की अपील

अशोक माहेश्वरी ने मांग रखते हुए कहा कि "इसी तर्ज पर होटल, रेस्टोरेन्ट, हलवाई एवं केटरिंग व्यवसाई एवं खान पान के व्यवसाइयो को सिलेंडर उपलब्ध कराये जाये जिससे वर्तमान में चल रहे अवरोध से बचा जा सके एवं जो व्यवसाय वर्तमान में बंद होने के कगार पर है, उन्हें राहत मिल सके।" कमर्शियल गैस की किल्लत ने पूरे हाड़ोती क्षेत्र के खाद्य उद्योग को संकट में डाल दिया है।

जिला प्रशासन का आश्वासन

जिला कलेक्टर पीयूष सामरिया ने प्रतिनिधी मंडल को आश्वस्त किया कि जिला प्रशासन कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य बनाने के लिए पूरी तरह प्रयासरत है। वार्ता के अंत में उन्होंने सकारात्मक रुख अपनाते हुए कहा कि "शीघ्र ही हमें विश्वास है कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति सामान्य रूप से कर दी जाएगी।" जिला प्रशासन के इस भरोसे के बाद व्यापारियों ने जल्द समाधान की उम्मीद जताई है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story