कोटा में कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई बंद, व्यापार ठप्प होने की चेतावनी
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान ने सरकार को आगाह किया है कि गैस आपूर्ति रुकने से शहर के पर्यटन, शादी समारोह और खान-पान उद्योग से जुड़े हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।

कोटा, 10 मार्च 2026। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन ने सरकार से गुहार लगाई है कि कमर्शियल गैस सिलेंडर की सप्लाई रोके जाने से शहर के होटल, रेस्टोरेंट, कचौड़ी, नमकीन, मिठाई की दुकानें, चाय-नाश्ता खोमचे वाले और कैटरिंग हलवाई आदि का व्यापार बंद होने के कगार पर पहुंच गया है। फेडरेशन ने आगाह किया है कि यदि सप्लाई तुरंत बहाल नहीं की गई तो आने वाले समय में भारी बेरोजगारी का संकट खड़ा होगा।
व्यवसायियों के सामने गहराता संकट और बेरोजगारी का डर
होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और महासचिव संदीप पाडिया ने बताया कि पूरे देश में सरकार द्वारा कमर्शियल सिलेंडरों की सप्लाई रोक दिए जाने से भारी संकट खड़ा हो गया है। इससे कोटा शहर में चल रहे होटल, रेस्टोरेंट, ढाबे, कचौड़ी, नमकीन की दुकानों, खोमचे वालों एवं शादियों के सीजन को देखते हुए हलवाई और कैटरिंग व्यवसाइयों के सामने गहरा संकट खड़ा हो गया है। अशोक माहेश्वरी ने बताया कि इस तरह से अति आवश्यक वस्तु जो लोगों की लाइफ लाइन से जुड़ी हुई है, उसे एकदम से रोक देना किसी भी हालत में व्यावहारिक दृष्टिकोण नहीं है।
गैस एजेंसियों के पास स्टॉक खत्म, ठप्प होने की कगार पर पर्यटन
व्यवसायियों ने जब सभी गैस एजेंसियों के संचालकों से इस बात की जानकारी मांगी और कमर्शियल सिलेंडर सप्लाई की बात कही, तो सभी ने हाथ खड़े कर दिए। एजेंसियों का कहना है कि न तो उनके पास स्टॉक है और न ही कंपनियों से माल आ रहा है। इससे इन व्यवसाइयों से जुड़े लोगों के सामने रोजी-रोटी का संकट खड़ा हो गया है क्योंकि एक-दो दिन में सप्लाई नहीं आई तो कोटा में संचालित सभी व्यवसाइयों को अपना व्यवसाय बंद करना पड़ेगा, जिससे उन पर आश्रित हजारों लोग बेरोजगार हो जाएंगे।
पर्यटन और शादियों के आयोजन पर गंभीर प्रभाव
फेडरेशन के अनुसार, यदि खाने-पीने की चीजें उपलब्ध नहीं होंगी तो आने वाले समय में न तो पर्यटक यहां आ पाएंगे और आवागमन भी पूरी तरह ठप्प हो जाएगा। इसका असर पूरे व्यवसाय पर पड़ेगा और स्थितियां नहीं सुधरीं तो होटल एवं शादियों की बुकिंग कैंसिल हो सकती है। "शादी विवाह के आयोजन में किस तरह से हलवाई कैटरिंग वाले खाना बनाएंगे, उनके सामने भारी संकट खड़ा हो गया है और हो जाएगा, सरकार को चाहिए कि कमर्शियल सिलेंडर की आपूर्ति को यथावत रखा जाए," ऐसा फेडरेशन के पदाधिकारियों का कहना है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
