कोटा, 12 मार्च 2026। होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष एवं कोटा व्यापार महासंघ के महासचिव अशोक माहेश्वरी एवं कैट के जिला अध्यक्ष अनिल मुन्दडा ने आज अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला से भेंट कर कमर्शियल सिलेंडर की सप्लाई पूरी तरह ठप्प होने को लेकर उत्पन्न गंभीर स्थितियों से अवगत कराया।

ठप्प हुआ व्यवसाय और खाली हुए भंडार

माहेश्वरी ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर को बताया कि कोटा में होटल रेस्टोरेंट व्यवसाय, कैटरिंग व्यवसाय, हॉस्टल व्यवसाय, मैस व्यवसाय, छोटे-छोटे चाय नाश्ता, खोमचे वाले और कचौड़ी-नमकीन के व्यवसाइयों की दुकानों पर गैस पूरी तरह से समाप्त हो चुकी है। इन सभी को अपना व्यवसाय चलाने में भारी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। माहेश्वरी ने बताया कि शहर में इलेक्ट्रिक भट्टिया और डीजल गैस भट्टियो का स्टाक भी पूरी तरह से खत्म हो गया है, जिससे संकट और गहरा गया है।

स्टाफ और छात्रों के सामने भोजन का संकट

वर्तमान में इन सभी प्रतिष्ठानों में स्टाफ जो बाहर से आकर यहां काम कर रहा है, उनके खाना बनाने की गैस तक भी खत्म हो चुकी है। कोटा में हजारो लाखो छात्र छात्राए हॉस्टलों में निवास कर रहे है, उनके सामने भी भोजन की समस्या का संकट खड़ा हो गया है। आज पूरी तरह की परिस्थितियाँ विकट बनी हुई हैं और आने वाला समय और विकट परिस्थितियों का होगा।

शादियों के सीजन में कैटरिंग व्यवसाय प्रभावित

वर्तमान में चल रहे शादी विवाह में कैटरिंग व्यवसाइयों के पास गैस की अनुपलब्धता से विकट स्थिति खड़ी हो गई है कि वह किस तरह से शादी में खाना बनाकर देंगे। माहेश्वरी ने अतिरिक्त जिला कलेक्टर से आग्रह किया कि हमारे द्वारा गैस कंपनियों से संपर्क किए जाने पर उन्होंने पूरी तरह गैस सिलेंडर देने के लिए हाथ खड़े कर दिए हैं। उन्होंने कहा कि "हमारे पास कमर्शियल सिलेंडर का स्टॉक खत्म हो चुका है और आगे की सप्लाई आने की संभावना बिल्कुल भी नहीं दिख रही है।"

जिला प्रशासन का आश्वासन

होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी और महासचिव संदीप पाडिया ने जिला प्रशासन से आग्रह किया है कि इन परिस्थितियों को पूरी तरह से उभारने के लिए जिला प्रशासन कमर्शियल सिलेंडरों की उपलब्धता करवाये ताकि आमजन को होने वाली भारी परेशानियों को अस्त-व्यस्त होने से बचाया जा सके। अतिरिक्त जिला कलेक्टर सीलिंग कृष्णा शुक्ला ने आशवस्त किया कि "हम इस मामले को पूरी गंभीरता से देख रहे हैं और जिला प्रशासन पूरी तरह से सिलेंडरों की उपलब्धता प्रदान करने के पूरे प्रयास कर रहा है।" जिला प्रशासन भी पूरी तरह से इस पर नजर रखे हुए है कि किस तरह से आए इस संकट को शहर से उबारा जा सके।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story