कोटा। शिक्षा के क्षेत्र में सामाजिक उत्तरदायित्व का उदाहरण प्रस्तुत करते हुए कोटा सिटी राउंड टेबल 358 ने बारां जिले के छिपा बड़ौद ब्लॉक के ग्राम बंजारी स्थित राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय में चार नए अध्ययन-कक्षों के निर्माण का भूमि पूजन किया। यह निर्माण कार्य लगभग 27 लाख रुपये की लागत से पूरा किया जाएगा, जिससे ग्रामीण क्षेत्र के 400 से अधिक विद्यार्थियों को बेहतर शिक्षण वातावरण प्राप्त होगा।

राउंड टेबल 358 के अध्यक्ष उत्सव बाबेल ने बताया कि विद्यालय में वर्तमान में 400 से अधिक विद्यार्थी अध्ययनरत हैं, जबकि केवल चार कक्षाओं में ही शिक्षण कार्य संचालित हो रहा था। बढ़ती विद्यार्थी संख्या को देखते हुए अतिरिक्त कक्षाओं की सख्त आवश्यकता महसूस की गई। इस स्थिति को ध्यान में रखते हुए राउंड टेबल 358 ने इस विद्यालय को अपनी सामाजिक उत्तरदायित्व परियोजना (CSR Initiative) के रूप में चयनित किया।

उन्होंने आगे बताया कि यह संस्था का बारां जिले में पहला प्रोजेक्ट है, जिसका उद्देश्य ग्रामीण शिक्षा व्यवस्था को सुदृढ़ करना और बच्चों को उचित शिक्षण सुविधाएं प्रदान करना है। संस्था ने पहले भी कोटा शहर में कई शैक्षणिक और सामाजिक विकास परियोजनाएं सफलतापूर्वक पूरी की हैं, और अब ग्रामीण अंचल में शिक्षा के प्रसार की दिशा में यह पहल की जा रही है।

भूमि पूजन समारोह में संस्था के उपाध्यक्ष एवं परियोजना प्रभारी रोहित जैन, पूर्वाध्यक्ष प्रांशूल कंजोलिया, सदस्य नमन बंसल और ऋषभ मेहता सहित अन्य सदस्य भी उपस्थित रहे। सभी ने सामूहिक रूप से इस परियोजना की सफलता और ग्रामीण शिक्षा के उत्थान की कामना की।

इस पहल से न केवल विद्यालय के विद्यार्थियों को अत्याधुनिक अध्ययन सुविधाएं मिलेंगी, बल्कि क्षेत्र में शिक्षा के प्रति जागरूकता और आकर्षण भी बढ़ेगा। राउंड टेबल 358 की यह पहल समाज के प्रति उनकी संवेदनशीलता और जिम्मेदारी का परिचायक है, जो आने वाले समय में अन्य संगठनों के लिए प्रेरणास्रोत बनेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story