कोटा के ऐतिहासिक चम्बल गार्डन और धार्मिक महत्व वाले भीतरिया कुण्ड के जीर्णोद्धार एवं आधुनिक विकास कार्यों का शिलान्यास 11 जुलाई को लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला और नगरीय विकास विभाग के मंत्री झाबर सिंह खर्रा करेंगे। इन परियोजनाओं के पूरा होने के बाद दोनों स्थलों को आधुनिक सुविधाओं से सुसज्जित कर प्रमुख पर्यटन केंद्रों के रूप में विकसित किया जाएगा।

शिलान्यास कार्यक्रम से पहले शनिवार को विधायक संदीप शर्मा ने नगर निगम अधिकारियों के साथ चम्बल गार्डन का निरीक्षण किया और कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आवश्यक निर्देश दिए। इस दौरान उन्होंने कहा कि चम्बल गार्डन कोटा की समृद्ध विरासत और शहरवासियों की भावनाओं से जुड़ा एक महत्वपूर्ण स्थल है। उन्होंने बताया कि एक समय ऐसा था जब कोटा आने वाले अधिकांश लोग इस उद्यान को देखने अवश्य पहुंचते थे, लेकिन वर्तमान में यह बदहाल स्थिति में है। इसी प्रकार भीतरिया कुण्ड का भी अपना अलग धार्मिक महत्व है।

विधायक संदीप शर्मा ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला का विजन है कि विकास कार्यों के साथ-साथ शहर की विरासत को भी संरक्षित और संवर्धित किया जाए। उन्होंने कहा कि भारतीय जनता पार्टी सरकार का प्रयास है कि पुराने और जनमानस से जुड़े स्थलों का विकास कर उन्हें पर्यटन से जोड़ा जाए। इसी उद्देश्य से चम्बल गार्डन और भीतरिया कुण्ड के जीर्णोद्धार एवं आधुनिकीकरण का कार्य कराया जा रहा है।

परियोजना के अंतर्गत दोनों उद्यानों का समग्र विकास किया जाएगा। इसमें पार्किंग, पाथवे, जॉगिंग ट्रैक, लैंडस्केपिंग, प्रवेश द्वार, टॉय ट्रेन, वाटर फाउंटेन, लेजर रूम, योगा जोन, ग्लास ब्रिज, लक्ष्मण झूला, बैडमिंटन कोर्ट, किड्स प्ले जोन, आधुनिक ओपन जिम, आकर्षक आकृतियां, अत्याधुनिक लाइटिंग तथा एडवेंचर स्पोर्ट्स जैसी सुविधाएं विकसित की जाएंगी। इन कार्यों के पूरा होने के बाद चम्बल गार्डन और भीतरिया कुण्ड प्रदेश के प्रमुख पर्यटन स्थलों में शामिल होंगे तथा स्थानीय नागरिकों को विश्वस्तरीय मनोरंजन और आधुनिक सुविधाएं उपलब्ध हो सकेंगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story