कोटा में सीए महोत्सव 2026 का शुभारंभ, खेल प्रतियोगिताओं से हुई शुरुआत
आईसीएआई की कोटा शाखा द्वारा आयोजित इस महोत्सव में सीए सदस्यों और विद्यार्थियों के बीच समन्वय और स्वस्थ जीवनशैली को बढ़ावा देने के लिए इंडोर गेम्स आयोजित किए गए।

तस्वीर में सीए महोत्सव 2026 के प्रतिभागी और खेल प्रतियोगिताओं के विजेता कोटा के इंडोर स्पोर्ट्स वेन्यू में अपनी जीती हुई ट्रॉफियों के साथ एक समूह में खड़े होकर पोज दे रहे हैं।
द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया (आईसीएआई) की कोटा सीए ब्रांच द्वारा आयोजित सीए महोत्सव-2026 का शुभारंभ शनिवार को गो प्ले, इंडस्ट्रियल एरिया, कोटा में आयोजित इंडोर गेम्स प्रतियोगिताओं के साथ हुआ। प्रतियोगिताओं में कोटा सीए ब्रांच के सदस्यों एवं सीए विद्यार्थियों ने उत्साहपूर्वक भाग लेते हुए खेल भावना, अनुशासन और स्वस्थ प्रतिस्पर्धा का उत्कृष्ट प्रदर्शन किया।
कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन ने बताया कि आयोजन का उद्देश्य चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं सीए विद्यार्थियों के मध्य आपसी समन्वय, नेतृत्व क्षमता, टीम भावना तथा स्वस्थ जीवनशैली को प्रोत्साहित करना है।
सीए स्टूडेंट्स वर्ग की कैरम प्रतियोगिता में हर्ष कुंदवानी एवं दीपांशु जांगिड़ विजेता तथा भूमि खंडेलवाल एवं दिव्यांशी बठम उपविजेता रहे। बैडमिंटन सिंग्ल्स में प्रांजलि मीणा विजेता और आकाश गौतम उपविजेता रहे। बैडमिंटन डबल्स में दिव्यांश गुप्ता एवं महीप गुप्ता विजेता तथा आकाश गौतम एवं रिया सबरवाल उपविजेता रहे। पिकलबॉल प्रतियोगिता में कृष बुढ़रानी विजेता एवं चिन्मय कुकरेजा उपविजेता रहे। टेबल टेनिस में चिराग मित्तल विजेता तथा जतिन अरोड़ा उपविजेता रहे।
सीए सदस्य वर्ग की शतरंज प्रतियोगिता में सीए शुभम जैन विजेता तथा सीए साहिल बिरला उपविजेता रहे। बैडमिंटन सिंग्ल्स में सीए यश जैन विजेता और सीए पुनीत रोहिरा उपविजेता रहे। बैडमिंटन डबल्स में सीए सचिन मंगल एवं सीए पंकज गौतम विजेता तथा सीए पुनीत रोहिरा एवं सीए यश जैन उपविजेता रहे। कैरम प्रतियोगिता में सीए अंकुर नागर एवं सीए राहुल नेभिनानी विजेता तथा सीए तरुण वनवानी एवं सीए उर्वशी मेवाड़ा उपविजेता रहे। पिकलबॉल में सीए शुभम मित्तल विजेता और सीए रौनक गालव उपविजेता रहे। टेबल टेनिस सिंग्ल्स में सीए प्रभु चौहान विजेता तथा सीए विष्णु गर्ग उपविजेता रहे। टेबल टेनिस डबल्स में सीए सौरभ जैन एवं सीए विष्णु गर्ग विजेता तथा सीए शशांक गर्ग एवं सीए विकास गोस्वामी उपविजेता रहे।
कार्यक्रम का सफल संचालन कन्वीनर सीए अभिनव जैन एवं सीए रोहित पाटोदी तथा डे-कन्वीनर सीए सचिन मंगल एवं सीए प्रकाश चौधरी के नेतृत्व में संपन्न हुआ। सदस्य वर्ग की प्रतियोगिताओं के संचालन में सीए जम्बू अग्रवाल, सीए विजय बिजलानी, सीए नमन जैन, सीए गजेन्द्र झंवर, सीए कल्पेश जैन, सीए यतीश खंडेलवाल, सीए गौरव त्रिपाठी, सीए हिमानी गर्ग, सीए राहुल माखीजा, सीए शीतल जैन, सीए धीरज नागर, सीए शुभम जैन, सीए दीपा गर्ग, सीए लक्षिता विजय एवं सीए प्रियंका मोटवानी ने प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर के रूप में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई।
विद्यार्थी वर्ग की प्रतियोगिताओं में यशवर्धन महावर, अमन जैन, आशीष नारायण स्वामी, रजिया अंसारी, कोयना चावला, आशी गौतम, दीपांशु जांगिड़, कन्या राठौड़ एवं गर्विता नागदेव ने स्टूडेंट कोऑर्डिनेटर के रूप में आयोजन को सफल बनाने में महत्वपूर्ण योगदान दिया।
इस अवसर पर कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन, सचिव सीए सुधांशु उपाध्याय, वाइस चेयरमैन सीए अंकित गुप्ता, कोषाध्यक्ष सीए सचिन मंगल, सीआईसीएएसए चेयरपर्सन सीए ख्याति भंडारी, सीपीई चेयरमैन सीए दीपक सिंघल एवं एग्जीक्यूटिव मेंबर सीए गोविंद राम डूडी सहित मैनेजमेंट कमेटी के सदस्य उपस्थित रहे।
समापन अवसर पर कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन ने सभी विजेताओं एवं प्रतिभागियों को बधाई देते हुए कहा कि सीए महोत्सव-2026 का उद्देश्य केवल खेल प्रतियोगिताओं का आयोजन करना नहीं, बल्कि चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं विद्यार्थियों के मध्य लर्निंग, लीडरशिप, स्पोर्ट, सर्विस और सेलिब्रेशन की भावना को सशक्त करना है। इसी उद्देश्य के साथ महोत्सव के आगामी कार्यक्रम भी आयोजित किए जाएंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
