कोटा में रविवार को सीए महोत्सव-2026 और द इंस्टीट्यूट ऑफ चार्टर्ड अकाउंटेंट्स ऑफ इंडिया द्वारा मनाए जा रहे सस्टेनेबिलिटी मंथ 2026 की श्रृंखला के तहत कोटा सीए ब्रांच ने पशु कल्याण और पर्यावरण संरक्षण को समर्पित दो विशेष सेवा गतिविधियों का आयोजन किया।

कार्यक्रम के प्रथम चरण में ड्रीमेट फाउंडेशन के सहयोग से तलवंडी से डॉग फीडिंग एवं एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन अभियान का शुभारंभ किया गया। इस दौरान शहर के विभिन्न क्षेत्रों में जाकर बेसहारा श्वानों को भोजन कराया गया तथा उनके स्वास्थ्य संरक्षण के लिए एंटी-रेबीज वैक्सीनेशन भी कराया गया।

दूसरे चरण में श्री कृष्ण चैतन्य प्रेम भक्ति धाम, कोटा में गौसेवा कार्यक्रम आयोजित हुआ, जहां गौमाताओं को हरा चारा एवं गुड़ अर्पित कर सेवा की गई। दोनों कार्यक्रमों का उद्देश्य पशु संरक्षण, पर्यावरण संवर्धन एवं जीवों के प्रति संवेदनशीलता का संदेश देना रहा। इन गतिविधियों में बड़ी संख्या में चार्टर्ड अकाउंटेंट्स, सीए स्टूडेंट्स एवं उनके बच्चों ने उत्साहपूर्वक भाग लेकर सेवा कार्यों में सक्रिय सहभागिता निभाई।

कोटा सीए ब्रांच के चेयरमैन सीए अतिशय जैन ने बताया कि सीए महोत्सव-2026 के अंतर्गत इस वर्ष केवल चार्टर्ड अकाउंटेंट्स के लिए ही कार्यक्रम आयोजित नहीं किए जा रहे, बल्कि समाज के प्रत्येक वर्ग एवं प्रत्येक जीव के प्रति जिम्मेदारी निभाने के उद्देश्य से सामाजिक गतिविधियां भी शामिल की जा रही हैं। उन्होंने कहा कि इसी सोच के तहत पशु सेवा को समर्पित यह विशेष कार्यक्रम आयोजित किया गया, जिससे चार्टर्ड अकाउंटेंट्स एवं उनके परिवारों में सेवा, संवेदनशीलता और पर्यावरण संरक्षण के संस्कार विकसित हों।

सीए सचिन मंगल ने कहा कि समाज की वास्तविक प्रगति तभी संभव है जब मानव के साथ-साथ पशु-पक्षियों और प्रकृति के संरक्षण के प्रति भी समान संवेदनशीलता रखी जाए। उन्होंने इस प्रकार की गतिविधियों को समाज में सकारात्मक संदेश देने के साथ युवा पीढ़ी को सेवा और सामाजिक उत्तरदायित्व के लिए प्रेरित करने वाला बताया।

कार्यक्रम के सफल आयोजन में कन्वीनर सीए अभिनव जैन, सीए रोहित पटोदी, प्रोग्राम कोऑर्डिनेटर सीए शिखा नेभनानी, सीए बाबूलाल गुर्जर एवं सीए महेश गुप्ता सहित कोटा सीए ब्रांच की मैनेजिंग कमेटी के सदस्यों का विशेष योगदान रहा। इस अवसर पर आईसीएआई कोटा ब्रांच ने सामाजिक सरोकारों एवं सतत विकास के प्रति अपनी प्रतिबद्धता दोहराते हुए भविष्य में भी ऐसे जनहित एवं पर्यावरण हितैषी कार्यक्रमों के निरंतर आयोजन का संकल्प व्यक्त किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story