शहर में व्यापारिक नेटवर्किंग को नई दिशा देने के उद्देश्य से एसएसआई एसोसिएशन कोटा द्वारा आयोजित किए जा रहे “बिजनेस सर्कल – मेगा बिजनेस कॉन्क्लेव” के पोस्टर का भव्य विमोचन सोमवार को एसएसआई भवन, कोटा में किया गया। कार्यक्रम ने शहर के व्यापारिक माहौल में नई सक्रियता और संभावनाओं का संकेत दिया।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर एसएसआई एसोसिएशन के अध्यक्ष दीपक मेहता, जीतो चेयरमैन पंकज सेठी, आरएमबी चेयरमैन अक्षय गुप्ता, जेकॉम चेयरमैन पियूष विजय सहित संगठन के कई सदस्य उपस्थित रहे। आयोजन के दौरान कॉन्क्लेव की रूपरेखा और इसके उद्देश्यों को विस्तार से साझा किया गया।

प्रोजेक्ट चेयरमैन कौशल बंसल ने कॉन्क्लेव की विशेषताओं पर प्रकाश डालते हुए बताया कि यह आयोजन शहर के 200 से अधिक गंभीर व्यवसायियों को एक मंच पर लाकर उन्हें नए अवसर, आपसी सहयोग और व्यापार विस्तार के लिए प्रेरित करेगा। उन्होंने कहा कि यह पहल स्थानीय व्यापारिक समुदाय के बीच प्रभावी संवाद और साझेदारी को मजबूत करेगी।

प्रोजेक्ट वाइस चेयरमैन विभोर लोढ़ा ने कार्यक्रम की संपूर्ण रूपरेखा प्रस्तुत करते हुए बताया कि कॉन्क्लेव में संरचित नेटवर्किंग के माध्यम से प्रतिभागियों को एक-दूसरे से प्रभावी तरीके से जुड़ने का अवसर मिलेगा। उन्होंने कहा कि यह आयोजन कोटा के साथ-साथ बूंदी, बारां और झालावाड़ सहित आसपास के शहरों के उद्यमियों को भी नेटवर्किंग की इस नई अवधारणा को समझने और अपनाने का मंच प्रदान करेगा।

एसएसआई एसोसिएशन के सचिव समीर सूद ने जानकारी दी कि इस मेगा आयोजन में एसएसआई एसोसिएशन कोटा मुख्य आयोजक की भूमिका निभा रहा है, जबकि जीतो, आरएमबी और जेसीओएम सहयोगी संस्थाओं के रूप में इसमें सहभागिता कर रहे हैं।

कोषाध्यक्ष राहुल जैन ने बताया कि “बिजनेस सर्कल – मेगा बिजनेस कॉन्क्लेव” का आयोजन 17 मई को किया जाएगा, जिसमें बड़ी संख्या में उद्यमियों के शामिल होने की संभावना है। यह कॉन्क्लेव क्षेत्रीय व्यापारिक नेटवर्क को सशक्त बनाने और उद्यमियों के बीच सहयोग आधारित विकास की दिशा में एक महत्वपूर्ण कदम माना जा रहा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story