विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर कोटा-बूंदी दुग्ध उत्पादक सहकारी संघ (सरस डेयरी) परिसर में पर्यावरण संरक्षण का सशक्त संदेश देते हुए व्यापक पौधारोपण अभियान आयोजित किया गया। कार्यक्रम के दौरान अशोक, नीम, पीपल सहित विभिन्न प्रजातियों के 51 पौधे रोपे गए। अभियान का नेतृत्व संघ अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने किया। इस अवसर पर प्रबंध संचालक दिलखुश मीणा सहित संघ के अधिकारी एवं कर्मचारियों ने सक्रिय भागीदारी निभाई।

कार्यक्रम को संबोधित करते हुए अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ ने कहा कि लोकसभा अध्यक्ष एवं क्षेत्र के यशस्वी सांसद की प्रेरणा से आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति हमारी सामूहिक जिम्मेदारी का स्मरण कराता है। उन्होंने कहा कि बढ़ते प्रदूषण, जलवायु परिवर्तन और घटते हरित क्षेत्र के बीच पर्यावरण संरक्षण आज समय की सबसे बड़ी आवश्यकता बन गया है।

राठौड़ ने कहा कि केवल पौधा लगाना ही पर्याप्त नहीं है, बल्कि उसके संरक्षण, नियमित देखभाल और संवर्धन की जिम्मेदारी भी उतनी ही महत्वपूर्ण है। यदि लगाए गए पौधों को उचित देखरेख मिलेगी, तभी वे भविष्य में छायादार और जीवनदायी वृक्ष बन सकेंगे। उन्होंने अधिकारियों एवं कर्मचारियों को निर्देश दिए कि रोपे गए सभी पौधों की नियमित निगरानी सुनिश्चित की जाए तथा उनकी सुरक्षा और सिंचाई की समुचित व्यवस्था की जाए।

कार्यक्रम के दौरान उपस्थित अधिकारियों और कर्मचारियों ने पर्यावरण संरक्षण, हरियाली बढ़ाने तथा पौधों के संरक्षण का संकल्प भी लिया। आयोजन के माध्यम से स्वच्छ, हरित और संतुलित पर्यावरण के निर्माण का संदेश दिया गया। विश्व पर्यावरण दिवस पर आयोजित यह अभियान पर्यावरण संरक्षण के प्रति जागरूकता बढ़ाने और हरित भविष्य के निर्माण की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल के रूप में सामने आया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story