कोटा: गुर्जरगौड़ ब्राह्मण समाज का 26वां निःशुल्क सामूहिक विवाह सम्मेलन 20 अप्रैल को
श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह संचालन समिति ने पोस्टर विमोचन के साथ तैयारियों को दिया अंतिम रूप, देशभर से शामिल होंगे समाज बंधु।

कोटा के महावीर नगर में आयोजित बैठक के दौरान सामूहिक विवाह सम्मेलन के फोल्डर का विमोचन करते आयोजक मंडल के पदाधिकारी और कार्यकारिणी सदस्य।
कोटा 12 फरवरी। श्री गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सामूहिक विवाह संचालन समिति, कोटा आयोजक मण्डल की अति आवश्यक मीटिंग आज महावीर नगर तृतीय बालिका स्कूल के पास स्थित पार्क मे आयोजित की गई।
सम्मेलन के फोल्डर का विमोचन
राजस्थान प्रान्तीय गुर्जरगौड़ ब्राह्मण सभा (आरपीजीबीएस) के प्रेस प्रभारी राजेश गौतम ने बताया कि "20 अप्रेल 2026, सोमवार को आयोजित होने वाले 26 वें निःशुल्क विवाह सम्मेलन के फोल्डर का विमोचन आयोजक मण्डल संभागीय अध्यक्ष महेश द्विवेदी, सह संयोजक विजय गौतम, आरपीबीजीएस के जिला सचिव अरुण शर्मा ने किया।"
इस फोल्डर को प्रचार प्रसार हेतु देशभर मे वितरीत किया जायेगा जिसके माध्यम से राजस्थान सहित मध्यप्रेदश, गुजरात, महाराष्ट्र व आसपास के प्रदेशवासी समाज बंधु अपने पुत्र पुत्रियो का विवाह कोटा आकर इस विवाह सम्मेलन मे निः शुल्क सम्पन्न करवायेगे।
आयोजन स्थल एवं कार्यक्रम की रूपरेखा
विवाह सम्मेलन श्रीनाथपुरम स्थित महर्षि गौतम छात्रावास परिसर में आयोजित किया जायेगा। जिसमे विधि विधान के साथ निम्नलिखित कार्यक्रम होंगे:
- विनायक स्थापना
- मंगल कलश
- शोभायात्रा
- पाणिग्रहण संस्कार
- आशीर्वाद समारोह
जिनकी आठ सुत्रीय नियम व शर्ते निर्धारित की गई है जिसकी पालना समान रूप से विवाहित जोड़ो व उनके परिजनों को करनी होगी।
समिति का गठन एवं कार्यकारी सदस्य
संरक्षक मण्डल में बी एम पंचोली, गोविन्द प्रसाद गौतम, श्रीमति संतोष गौतम व निगम शर्मा को रखा गया है। आयोजन समिति का गठन करते हुये इन पदाधिकारियों को चुना गया है:
- अध्यक्ष: महेन्द्र गौतम
- उपाध्यक्ष: राजेश गौतम
- संयोजक: इन्द्र गौतम
- सह संयोजक: रामविलास शर्मा व विजय गौतम
साथ ही कोटा शहर से सैकड़ो समाज बंधुओ को कार्यकारिणी सदस्य चुनकर उन्हे निःशुल्क विवाह सम्मेलन को सफलता पूर्वक आयोजन की जिममेदारी सौंपी गई है। जिसमे विशेष रूप से महिला पदाधिकारी:
"डॉ इन्दुबाला शर्मा, राधेकंवर गौतम, मंजु गौतम, इन्दु गौतम, डॉ साधना गौतम, डॉ अर्चना शर्मा, शोभा गौतम सहित 25 महिला सदस्यों को चुना गया है।"
भवदीय

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
