कोटा में ब्राह्मण समाज से जुड़ी जनहित, सामाजिक, शैक्षणिक एवं धार्मिक मांगों को लेकर ब्राह्मण कल्याण परिषद ने राजस्थान के मुख्यमंत्री भजनलाल शर्मा के नाम संभागीय आयुक्त कोटा को ज्ञापन सौंपा। परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि ज्ञापन के माध्यम से राज्य सरकार से सभी मांगों पर सकारात्मक एवं शीघ्र कार्रवाई करने का आग्रह किया गया है।

परिषद ने कोटा मेडिकल कॉलेज का नाम भगवान परशुराम मेडिकल कॉलेज किए जाने की मांग रखी। इसके साथ ही केडीए की चाणक्यपुरी आवासीय योजना के समीप स्थित सर्किल का नाम चाणक्य सर्किल रखने और वहां आचार्य चाणक्य की प्रतिमा स्थापित करने की मांग की गई।

ज्ञापन में कोटा दक्षिण से तीन बार निर्वाचित विधायक संदीप शर्मा को राज्य मंत्रिमंडल में स्थान दिए जाने की मांग भी शामिल रही। इसके अलावा यूजीसी रोलबैक की मांग पर सकारात्मक कार्रवाई, मंदिर माफी की भूमि के राजस्व रिकॉर्ड में नियमानुसार पुजारी का नाम दर्ज करने तथा पात्र पुजारियों को किसान डायरी उपलब्ध कराने की व्यवस्था करने की मांग की गई।

ब्राह्मण कल्याण परिषद ने कोटा में ब्राह्मण यूथ हॉस्टल के लिए पूर्व में आवंटित भूमि के निरस्तीकरण को बहाल कर पुनः आवंटित करने की मांग भी उठाई। परिषद ने ईडब्ल्यूएस प्रमाण-पत्र की प्रक्रिया सरल करने तथा इसकी वैधता न्यूनतम तीन वर्ष किए जाने की मांग की।

सरकारी भर्तियों में सामान्य वर्ग के अभ्यर्थियों को भी अन्य श्रेणियों की तरह आयु सीमा में उचित छूट देने की मांग ज्ञापन में की गई। परिषद का कहना है कि राजस्थान में सामान्य वर्ग के लिए भर्ती आयु सीमा 25 वर्ष है, जबकि कई अन्य राज्यों में अधिक आयु सीमा निर्धारित है।

इसके साथ ही अंतरजातीय विवाह एवं एससी/एसटी एक्ट के अंतर्गत दर्ज प्रकरणों में सरकारी सहायता से संबंधित व्यवस्था की निष्पक्ष समीक्षा करने, विप्र कल्याण बोर्ड में नियुक्तियां करने तथा सवर्ण कल्याण बोर्ड का गठन करने की मांग भी ज्ञापन में शामिल की गई।

इस अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के ब्रज राज गौतम, धर्मेंद्र दीक्षित, रूद्रेश भारद्वाज, दिलीप आदित्य, पार्षद सुनील गौतम, अरुण भार्गव, ब्रजेश कांत शर्मा, अशोक मिश्रा, दिनेश शर्मा, एस सन शर्मा, अजय शर्मा, पुष्पांत शर्मा, जितेंद्र चतुर्वेदी, चंद्र प्रकाश पाठक, योगेश पारीक, पुरुषोत्तम शर्मा, मनोज शर्मा, मनमोहन शर्मा, गिरधार दधीच, राधे मोहन शर्मा, शशिकर चारोरा, मनीष शर्मा, रौनक शर्मा, तनीश शर्मा, राजेश बैरागी, पंकज गौतम, महेंद्र शर्मा, रविंद्र जी, आशीष हरीश शर्मा, उत्तम शर्मा, सत्यनारायण पारीक, सागर शर्मा, धीरेंद्र शर्मा, महावीर शर्मा, कौशल पारीक, अजय त्रिवेदी, देवेंद्र त्रिपाठी, शशि शंकर, मंजू शर्मा, पूनम चतुर्वेदी, बसंत शर्मा, अलका पारीक, बिहारी शर्मा, रघुनंदन गौतम, दाधीच गोविंद शर्मा, नेमीचंद शर्मा, रविंद्र दुबे, अजय दुबे, अक्षय शर्मा, यदु नंदन गौतम, नितिन झा, गजेंद्र शर्मा, मनीष तिवारी, राकेश मिश्रा, सतीश शर्मा, अतुल पाठक, लेखराज शर्मा, रवि गौतम, जगमोहन शर्मा, विशाल पाठक, राजेश शर्मा, महेश शर्मा, कीर्ति स्वरुप शर्मा, राजेश शर्मा, राजेश पाठक, विजय चतुर्वेदी आदि उपस्थित थे।

ब्राह्मण कल्याण परिषद ने राज्य सरकार से ज्ञापन में उठाई गई सभी मांगों पर गंभीरतापूर्वक विचार कर आवश्यक कार्रवाई करने का आग्रह किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story