कोटा में ब्राह्मण कल्याण परिषद की ओर से तुलसी माता मंदिर में कैप्टन स्मिथ मच्छर के शीघ्र स्वास्थ्य लाभ की कामना को लेकर हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। परिषद के पदाधिकारियों और कार्यकर्ताओं ने बजरंगबली से प्रार्थना कर उनके जल्द स्वस्थ होने की कामना की।

परिषद के संयोजक अनिल तिवारी ने बताया कि फ्लाइट के दौरान को-पायलट द्वारा कैप्टन स्मिथ मच्छर पर हमला किए जाने के बावजूद उन्होंने हिम्मत और साहस नहीं खोया। उन्होंने परिस्थितियों का मुकाबला करते हुए विमान में सवार 174 लोगों की जान बचाने में महत्वपूर्ण भूमिका निभाई। उनके घायल होने की सूचना के बाद परिषद की ओर से उनके शीघ्र स्वास्थ्य लाभ के लिए हनुमान चालीसा का पाठ किया गया।

अनिल तिवारी ने कहा कि कैप्टन स्मिथ मच्छर जैसे जांबाज और साहसी भारतीय पूरे विश्व में देश का नाम रोशन करते हैं। देश की प्रतिभाओं को उचित अवसर और सम्मान मिलना चाहिए, ताकि प्रतिभाशाली युवा विदेशों में पलायन करने के बजाय भारत में रहकर ही राष्ट्र की सेवा करें। उन्होंने कहा कि ऐसी व्यवस्था होनी चाहिए, जिससे देश की प्रतिभाओं को आगे बढ़ने के समान अवसर मिल सकें।

हनुमान चालीसा पाठ के अवसर पर ब्राह्मण कल्याण परिषद के संयोजक अनिल तिवारी, शहर अध्यक्ष धर्मेंद्र दीक्षित, रॉयल क्लब अध्यक्ष एस.एन. शर्मा, महामंत्री पुरुषोत्तम शर्मा, कोषाध्यक्ष अजय शर्मा, दिनेश शर्मा, बुद्धि प्रकाश दाधीच, मनीष तिवारी, दिवाकर शर्मा, आकाश भार्गव, तुलसी राम, राजेंद्र दाधीच, किशन शर्मा, नेमीचंद शर्मा, संजय शर्मा, रवि गौतम, अनिल शर्मा, नरेंद्र शर्मा, चंद्रशेखर शर्मा, राजीव भारद्वाज एवं राजीव पारीक सहित परिषद के पदाधिकारी एवं कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story