कोटा में स्व. मंजू अग्रवाल की पुण्य स्मृति में आयोजित स्वैच्छिक रक्तदान शिविर में रक्तदाताओं ने भाग लेकर 67 यूनिट रक्तदान किया। लायंस क्लब कोटा साउथ चैरिटेबल सोसायटी के तत्वावधान में बुधवार को एवरग्रीन मोटर्स पर शिविर आयोजित किया गया। कोटा ब्लड बैंक सोसायटी तथा एवरग्रीन मोटर्स के सहयोग से आयोजित इस शिविर में सुबह से ही रक्तदाताओं में उत्साह देखा गया। बड़ी संख्या में लोगों ने मानवता की सेवा के उद्देश्य से रक्तदान किया।

शिविर के मुख्य अतिथि पीएमजेएफ राजेंद्र अग्रवाल रहे। उन्होंने रक्तदान को महादान बताते हुए कहा कि जरूरतमंद मरीजों को समय पर रक्त उपलब्ध होने से कई अनमोल जीवन बचाए जा सकते हैं। उन्होंने इस पुनीत कार्य में सहयोग देने वाली संस्थाओं और सभी रक्तदाताओं की सराहना की।

कार्यक्रम संयोजक राजेंद्र अग्रवाल ने कहा कि स्व. मंजू अग्रवाल की स्मृति में आयोजित यह शिविर समाजसेवा और संवेदनशीलता का सशक्त उदाहरण है। उन्होंने कहा कि रक्तदान करने से किसी प्रकार की कमजोरी नहीं आती, बल्कि यह शरीर को स्वस्थ रखने के साथ किसी जरूरतमंद को नया जीवन देने का माध्यम बनता है। उन्होंने नागरिकों से समय-समय पर स्वैच्छिक रक्तदान करते रहने का आह्वान किया।

शिविर में सीपी विजय वीडीजी प्रथम, प्रभा विजय, राजेंद्र अग्रवाल, मंजू अग्रवाल, क्लब अध्यक्ष सुधा शर्मा, डॉ. उमेश ठाकर, विजेंद्र व्यास, निशा धूत, मुकेश गुप्ता, गिर्राज मूंदड़ा, किशन गुप्ता, प्रतिभा गुप्ता, कोषाध्यक्ष महावीर राठौर, अतुल व्यास, राजकुमार शर्मा, संध्या व्यास, उमा शर्मा तथा मंजू कासलीवाल सहित अनेक गणमान्यजन उपस्थित रहे।

इस दौरान सभी पदाधिकारियों और सदस्यों ने शिविर स्थल पर पहुंचकर रक्तदाताओं का माल्यार्पण किया और उन्हें प्रशस्ति पत्र प्रदान कर उत्साहवर्धन किया। साथ ही शिविर की व्यवस्थाओं के सुचारू संचालन में सहयोग दिया। शिविर में कुल 67 यूनिट रक्त संग्रहित किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story