कोटा। सहकारिता क्षेत्र में एक महत्वपूर्ण उपलब्धि दर्ज करते हुए कोटा भूमि विकास बैंक ने 30 वर्ष पुराने प्रकरण का सफल निस्तारण कर दिया है। यह कार्य बैंक अध्यक्ष चैनसिंह राठौड के मार्गदर्शन एवं सहयोग से संभव हो पाया।

सहकारिता क्षेत्र में मिसाल और बड़ी उपलब्धि

चैनसिंह राठौड़ के नेतृत्व में यह बड़ी उपलब्धि हासिल हुई है, जिसमें 31 लाख से अधिक की राहत प्रदान की गई। सचिव ऋतु सपरा ने बताया कि प्रकरण में स्वर्गीय श्री धुलीलाल बैरवा के खाते में उनके वारिसान द्वारा 5,66,214 रुपए जमा करवाए गए, जिसके फलस्वरूप कुल 25,57,997 रुपए की राहत प्रदान की गई। इस प्रकार कुल मिलाकर 31,24,211 रुपए की राहत देकर लंबे समय से लंबित इस मामले का समाधान किया गया, जो कोटा भूमि विकास बैंक के इतिहास का सबसे बड़ा खाता निस्तारण माना जा रहा है।

तीन दशक पुराना विवाद खत्म और प्रमाण पत्र वितरण

तीन दशक पुराना विवाद खत्म होने से खातेदार परिवार को मिली बड़ी आर्थिक राहत मिली है। स्व. धुलीलाल के प्रपौत्र शिवराज बैरवा को संभागीय अतिरिक्त रजिस्टार सहकारिता विभाग एवं प्रबंधक निदेशक केन्द्रीय सहकारी बैंक कोटा बलविंदर सिंह गिल ने निस्तारण का प्रमाण पत्र भी सौंपा। इस अवसर पर बैंक सचिव ऋतु सपरा, बैंक अधिकारी धर्मवीर सिंह, खलीलद्दीन सहित कई अधिकारी मौजूद रहे।

अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ का मार्गदर्शन एवं उद्देश्य

इस उपलब्धि में बैंक अध्यक्ष चैनसिंह राठौड़ की महत्वपूर्ण भूमिका रही। उनके नेतृत्व, सक्रिय पहल और सतत प्रयासों के कारण यह जटिल प्रकरण सफलतापूर्वक सुलझाया जा सका। राठौड़ ने कहा कि "बैंक का उद्देश्य किसानों एवं खातेदारों को अधिकतम राहत प्रदान करना है और भविष्य में भी ऐसे मामलों का प्राथमिकता से निस्तारण किया जाएगा।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story