कोटा। रक्तदान ही सबसे बड़ा मानवीय दान है, जो किसी अनजान व्यक्ति को नया जीवन प्रदान करने का सामर्थ्य रखता है। इसी संकल्प के साथ, समाजसेवा और मानवता के प्रति समर्पण की भावना को चरितार्थ करते हुए कोटा में एक वृहद रक्तदान शिविर का आयोजन किया जा रहा है। भारत विकास परिषद के संस्थापक अध्यक्ष एवं मुख्य संरक्षक श्याम शर्मा के जन्मदिन के उपलक्ष में आगामी 6 जून, शनिवार को दादाबाड़ी स्थित भारत विकास परिषद चिकित्सालय एवं अनुसंधान केन्द्र में यह रक्तदान शिविर आयोजित होगा।

शिविर के आयोजन को लेकर भारत विकास परिषद ब्लड सेंटर के संचालक मंडल के सदस्यों ने विस्तृत जानकारी साझा की। संचालक मंडल सदस्य मनोज कोठारी व प्रमोद गौतम ने बताया कि रक्तदान शिविर का संचालन प्रातः 9 बजे से सायं 5 बजे तक किया जाएगा। शिविर का मुख्य उद्देश्य जरूरतमंद मरीजों के लिए रक्त की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करना और समाज में रक्तदान के प्रति जागरूकता का प्रसार करना है। इस मानवीय पहल को सफल बनाने के लिए संचालक सदस्य पुरुषोत्तम कुमार शर्मा, प्रदीप टेलर एवं सुधीर सक्सेना ने संयुक्त रूप से नागरिकों से रक्तदान के लिए आगे आने की अपील की है।

रक्तदान शिविर की तैयारियों को अंतिम रूप देने के लिए ब्लड बैंक संचालक मंडल की एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। इस बैठक में कार्यक्रम की रूपरेखा तय करने के साथ ही विभिन्न पहलुओं पर विचार-विमर्श किया गया। बैठक में प्रमोद गौतम, नरेन्द्र शर्मा, दुर्गेश मेहता, चन्द्रप्रकाश नागर एवं कौशल किशोर अग्रवाल ने सक्रिय सहभागिता निभाते हुए अपने बहुमूल्य सुझाव प्रस्तुत किए। मनोज कोठारी ने बताया कि भारत विकास परिषद से जुड़ी विभिन्न संस्थाओं और सदस्यों में इस शिविर को लेकर विशेष उत्साह देखा जा रहा है। कार्यक्रम में अधिकाधिक रक्तदाताओं की सहभागिता सुनिश्चित करने के उद्देश्य से एक व्यापक जनजागरण अभियान भी चलाया जा रहा है ताकि इस पुनीत कार्य से अधिक से अधिक लोगों को जोड़ा जा सके।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story