राउमावि बापू नगर कुन्हाड़ी में 12वीं कक्षा के विद्यार्थियों का विदाई समारोह, भामाशाह एवं प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित किया गया।


मुख्य अतिथि एवं गरिमामयी उपस्थिति

  • कार्यक्रम के मुख्य अतिथि प्रदेश उपाध्यक्ष भाजपा छगन माहुर रहे।
  • माहुर ने दीप प्रज्जवलित कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।
  • विशिष्ट अतिथि के रूप में भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश जैन मौजूद रहे।
  • अन्य विशिष्ट अतिथि: रामचरण मीणा (जिला शिक्षा अधिकारी कोटा), जगदीश महावर, और दशरथ सिंह सोलंकी।
  • प्रधानाचार्य रघुनाथ प्रसाद रैगर ने मुख्य अतिथियों का मालार्पण कर स्वागत किया।

शिक्षा और चरित्र निर्माण पर संबोधन

मुख्य अतिथि छगन माहुर ने सभी विद्यार्थियों को शुभकामनाऐं देते हुए कहा कि:

"स्कूली शिक्षा न केवल शैक्षणिक ज्ञान प्रदान करती है, बल्कि यह एक व्यक्ति के चरित्र और भविष्य की आधारशिला भी है। विद्यालय में बच्चो को जो उचित मार्गदर्शन मिलता है वे उन्हें भविष्य में एक अच्छा नागरिक बनाने में सहायक है।"

माहुर ने बताया की बच्चो को गुणवत्तापूर्ण एवं विद्यालय के विकास में उनके द्वारा पूरा सहयोग किया जाएगा।


विद्यालय विकास हेतु त्वरित निर्णय

राकेश जैन भाजपा जिलाध्यक्ष ने छात्र छात्राओं के हित में स्थानीय विद्यालय में पानी की आवश्यकताओ को देखते हुए बोरिंग की व्यस्वस्था करवाने के लिए तुरंत अधिकारियों को फोन पर ही निर्देश दिए।


सांस्कृतिक प्रस्तुतियां और सम्मान समारोह

  • वर्तमान छात्रों ने अपने सीनियर्स के लिए अनेक सांस्कृतिक कार्यक्रम प्रस्तुत किये।
  • छात्रों द्वारा प्रस्तुत नाट्य प्रस्तुति को सीनियर छात्रों ने खूब सराहा।
  • छात्रों ने नृत्य एवं विभिन्न गीतों के गायन से वहां उपस्थित श्रोताओं को खूब लुभाया।
  • भामाशाह धनराज नागर द्वारा सभी बच्चो को स्कुल बैग वितरीत किया गए।
  • प्रकाश सिंह नेगी का स्कुल के सतत विकास में कार्य करने पर जगदीश जी महावर (पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी) द्वारा सम्मानित किया गया।

उपस्थिति एवं मंच संचालन

मंच का संचालन सुलोचना जैन ने किया। इस अवसर पर रवि कटारिया, चुन्नी लाल जैन, रेखा शर्मा, अभिभावक गण और स्थानीय विद्यालय के छात्र उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story