कोटा, 26 जनवरी 2026 बालिता रोड व्यापार संघ के अध्यक्ष उत्तम शर्मा एवं सचिव नवल जैन ने बताया कि 77वें गणतंत्र दिवस के अवसर पर बालिता रोड व्यापार संघ द्वारा भव्य आयोजन किया गया। समारोह के मुख्य अतिथि होटल फेडरेशन ऑफ राजस्थान कोटा डिवीजन के अध्यक्ष अशोक माहेश्वरी थे।

आयोजन के मुख्य आकर्षण: तिरंगा यात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम

अध्यक्ष उत्तम शर्मा ने बताया कि इस अवसर पर आयोजित कार्यक्रम निम्नलिखित रहे:

  • तिरंगा रैली: बालिता रोड के बाजारों में व्यापारियों द्वारा तिरंगा रैली निकाली गई।
  • सांस्कृतिक कार्यक्रम: संस्था के व्यापारी सदस्यों के बच्चों द्वारा जोरदार सांस्कृतिक कार्यक्रम की प्रस्तुतियां दी गई।
  • झंडारोहण: मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी द्वारा झंडारोहण किया गया।
  • जन भागीदारी: गणतंत्र दिवस समारोह में क्षेत्र के सैकड़ो व्यापारियों और आमजनों ने अपनी भागीदारी निभाई।

मुख्य अतिथि अशोक माहेश्वरी का संबोधन

समारोह को संबोधित करते हुए अशोक माहेश्वरी ने सभी को गणतंत्र दिवस की हार्दिक शुभकामनाएं दीं और कहा:

"वर्तमान में देश भर के पर्यटक कोटा शहर में आना शुरू हो चुके हैं। कोटा हाड़ोती ट्रैवल मार्ट के सफल आयोजन के बाद निरंतर पर्यटकों के ग्रुप कोटा में आने लगे हैं। हाडोती पर्यटन के स्थलों का प्रचार प्रसार देश के अन्य क्षेत्रों में भी होता जा रहा है और आने वाले समय में भारी मात्रा में पर्यटक हाड़ोती में आने की संभावना बन रही है।"

पर्यटन और शहर के विकास का संकल्प

हाड़ोती में आने वाले पर्यटकों को हमारे सुंदर पर्यटन स्थल पसंद आ रहे हैं। अतः हमें अपने शहर की छवि के लिए विशेष प्रयास करने होंगे:

"हम सभी को चाहिए कि हमारे पास सुंदर पर्यटन स्थल है जो आने वाले पर्यटकों को पसंद आ रहे हैं। अतः हमें हमारे बाजरो क्षेत्र के साथ-साथ शहर को भी स्वस्थ सुंदर और अतिक्रमण मुक्त रखने का संकल्प लेना होगा जिससे कोटा शहर के प्रति एक अच्छा संदेश यहाँ के आने वाले पर्यटक राष्ट्रीय स्तर पर दे सके।"

आने वाले समय में भारी मात्रा में पर्यटक हाड़ोती में आने की संभावना बन रही है, जिसके लिए हमें शहर को स्वच्छ और सुंदर बनाना होगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story