कोटा के बालिका गृह व नारी निकेतन में 60 लोगों का ईएनटी चेकअप, मिली स्वास्थ्य सेवाएं
कोटा के नांता स्थित बालिका गृह व नारी निकेतन में रोटरी क्लब पद्मिनी ने ईएनटी कैंप लगाया, 48 बच्चों समेत 60 लोगों की स्वास्थ्य जांच हुई।

तस्वीर में कोटा के बालिका गृह में रोटरी क्लब के सदस्य नजर आ रहे हैं।
कोटा के नांता स्थित बालिका गृह एवं नारी निकेतन में रोटरी क्लब पद्मिनी कोटा की ओर से सामाजिक सरोकार के तहत ईएनटी चेकअप कैंप आयोजित किया गया। कैंप में बालिका गृह एवं नारी निकेतन में रहने वाले बच्चों और स्टाफ सदस्यों को कान, नाक और गले से संबंधित स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध कराई गई।
रोटरी क्लब पद्मिनी की अध्यक्ष दीप्ति राजावत ने बताया कि कैंप में रोटेरियन डॉ. विक्रांत माथुर ने अपनी सेवाएं देते हुए बच्चों एवं स्टाफ सदस्यों की कान, नाक और गले से संबंधित स्वास्थ्य जांच की। उन्होंने आगे उपचार की आवश्यकता वाले बच्चों को आवश्यक दवाइयां उपलब्ध कराने का भी आश्वासन दिया।
सचिव रोटेरियन डॉ. प्रीति शर्मा ने बताया कि कैंप में करीब 48 बच्चों और 12 स्टाफ सदस्यों सहित कुल 60 लोगों को स्वास्थ्य जांच का लाभ मिला। इस दौरान रोटेरियन प्रियंका माथुर की गरिमामयी उपस्थिति रही। उन्होंने बच्चों का उत्साहवर्धन करते हुए उनका सहयोग किया।
कैंप के माध्यम से बालिका गृह एवं नारी निकेतन में रह रहे बच्चों और स्टाफ सदस्यों को ईएनटी संबंधी स्वास्थ्य जांच की सुविधा उपलब्ध हुई।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
