कोटा। समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था, कोटा प्रांत द्वारा सामाजिक समरसता और संगठन की मजबूती के उद्देश्य से चलाए जा रहे विशेष अभियान “समाज से संवाद” के तहत बुधवार रात्रि बसंत विहार स्थित संत शाला में भव्य आयोजन हुआ। कार्यक्रम में बघेरवाल समाज के सैकड़ों परिवारों ने भाग लेकर एकता, भाईचारे और सामूहिक शक्ति का प्रभावी संदेश दिया। आयोजन पूरी तरह सादगीपूर्ण रहा, जिसमें दिखावे से दूर आत्मीयता और पारिवारिक वातावरण देखने को मिला।

अंत्योदय का संकल्प और आत्मीय संवाद

संस्था के अध्यक्ष राजेंद्र जैन ताथेड़िया ने कहा कि "संगठन का उद्देश्य मंच, माला और महिमामंडन से हटकर हर व्यक्ति को परिवार का हिस्सा बनाना है।" उन्होंने ‘अंत्योदय’ के संकल्प को दोहराते हुए समाज के अंतिम व्यक्ति तक पहुंचकर उसकी समस्याओं के समाधान पर जोर दिया।

उत्थान के आधार: शिक्षा, चिकित्सा और स्वरोजगार

राष्ट्रीय अध्यक्ष सुरेश जी हरसोरा ने शिक्षा, चिकित्सा और स्वरोजगार को समाज के उत्थान का आधार बताते हुए "महिलाओं की सहायता और युवाओं के रोजगार के लिए किए जा रहे डाटा संकलन तथा ई-मित्र सेवा केंद्र की प्रक्रिया की जानकारी दी।"

संगठन विस्तार और सामाजिक सेवाएँ

क्षेत्रीय संयोजक एवं संगठन मंत्री सुमित जैन ने बताया कि बसंत विहार, गणेश तालाब और महावीर नगर क्षेत्रों के परिवारों को जोड़ने के लिए टीम का विस्तार किया जा रहा है। वहीं महामंत्री रमेशचंद ठग ने बघेरवाल जनगणना, वैवाहिक प्लेटफॉर्म, करियर मार्गदर्शन और पं. आशाधर बघेरवाल भवन की सुविधाओं की जानकारी दी।

डिजिटल कनेक्टिविटी और प्रतिभा सम्मान

कार्यक्रम में चेतन सरवाडिया ने "डिजिटल कनेक्टिविटी और वेबसाइट के बढ़ते उपयोग पर प्रकाश डाला।" अंत में प्रतिभाओं का सम्मान कर सभी परिवारों का आभार व्यक्त किया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story