कोटा में 10 नवंबर को जुटेंगे देश-विदेश के 220 बघेरवाल समाजबंधु, होगा स्नेह मिलन
कोटा में 10 नवंबर को समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था का प्रवासी संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन समारोह होगा। देश-विदेश के 220 समाजबंधुओं ने पंजीकरण कराया है। आयोजन स्थल में बदलाव के साथ तैयारियां तेज हो गई हैं।

तलवंडी जैन मंदिर में आयोजित बैठक में कोटा में होने वाले प्रवासी बघेरवाल समाज के स्नेह मिलन समारोह की तैयारियों पर चर्चा करते हुए समिति के सदस्य.
कोटा में समग्र दिगंबर जैन बघेरवाल सामाजिक संस्था, कोटा प्रांत के तत्वावधान में 10 नवंबर को प्रवासी संगोष्ठी एवं स्नेह मिलन समारोह आयोजित किया जाएगा। इस आयोजन में देश-विदेश के लगभग 220 प्रवासी बघेरवाल समाजबंधु एक मंच पर जुटेंगे। विभिन्न क्षेत्रों में अपनी पहचान बनाने वाली समाज की प्रतिभाओं को एक साथ लाकर उनके अनुभवों से युवा पीढ़ी को मार्गदर्शन देने के उद्देश्य से यह कार्यक्रम आयोजित किया जा रहा है।
आयोजन की तैयारियों को लेकर बुधवार को तलवंडी जैन मंदिर में महत्वपूर्ण बैठक हुई। बैठक की अध्यक्षता संस्था के केंद्रीय अध्यक्ष सुरेश हरसोरा एवं प्रांतीय अध्यक्ष राजेंद्र ताथेडिया ने की। इसमें आयोजन की व्यवस्थाओं पर चर्चा करते हुए विभिन्न समितियों का गठन किया गया और सदस्यों को अलग-अलग जिम्मेदारियां सौंपी गईं।
बैठक में आयोजन स्थल में बदलाव का निर्णय भी लिया गया। इसके अनुसार अब यह कार्यक्रम सियाम ऑडिटोरियम, दरबार पेट्रोल पंप के पास आयोजित होगा।
समारोह में सहभागिता के लिए देश-विदेश के समाजबंधुओं में उत्साह है। अब तक लगभग 220 प्रवासियों ने ऑनलाइन पंजीकरण के माध्यम से अपनी सहभागिता की स्वीकृति दी है।
संगोष्ठी का मुख्य उद्देश्य शिक्षा, चिकित्सा, व्यापार, राजनीति, प्रशासन, संगीत, तकनीक एवं स्टार्टअप सहित विभिन्न क्षेत्रों में सफलता प्राप्त करने वाली समाज की प्रतिभाओं को एक मंच पर लाना है। इसके माध्यम से युवा पीढ़ी को सफल समाजबंधुओं के अनुभवों से प्रेरणा और मार्गदर्शन प्राप्त करने का अवसर मिलेगा।
बैठक में मुख्य संयोजक शिखरचंद सेठिया, महामंत्री रमेश ठग, संगठन मंत्री सुमित जैन (सेंकी), चेतन सरवाड़िया, अजय जैन, राजेश जैन, नवीन जैन दोराया, आलोक सहित कार्यकारिणी सदस्य एवं समाजबंधु उपस्थित रहे। 10 नवंबर को आयोजित होने वाला यह समारोह प्रवासी बघेरवाल समाजबंधुओं के आपसी जुड़ाव और विभिन्न क्षेत्रों की प्रतिभाओं के अनुभव साझा करने का मंच बनेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
