कोटा: बी बोल्ट फिट स्पोर्ट्स एंड ट्रॉफी स्टोर का हुआ भव्य उद्घाटन
खिलाड़ियों को क्रिकेट, बैडमिंटन और पिकलबॉल समेत सभी स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, ट्रॉफी और इंडोर गेम्स एक ही स्थान पर मिलेंगे।

तस्वीर में कोटा के बी बोल्ट फिट स्पोर्ट्स एंड ट्रॉफी स्टोर के बाहर लोग खड़े हैं।
कोटा, 15 सितम्बर। सेवन वंडर रोड, वल्लभाड़ी में बी बोल्ट फिट स्पोर्ट्स एंड ट्रॉफी स्टोर का शुभारंभ किया गया। स्टोर का उद्घाटन पंज प्यारे खालसा पंथ के सरदार जगजीत सिंह, सरदार दौलत सिंह, सरदार दर्जीत सिंह, सरदार ईश्वर सिंह एवं सरदार साधू सिंह ने किया।
स्टोर के डायरेक्टर जगत सिंह ने बताया कि यहां क्रिकेट, बैडमिंटन, फुटबॉल, वॉलीबॉल और बास्केटबॉल सहित विभिन्न खेलों के गुणवत्तापूर्ण स्पोर्ट्स इक्विपमेंट की विस्तृत रेंज उपलब्ध है। तेजी से लोकप्रिय हो रहे पिकलबॉल के बैट और बॉल भी स्टोर में उपलब्ध कराए गए हैं।
स्टोर में स्कूल प्रतियोगिताओं, स्पोर्ट्स इवेंट्स, विभिन्न आयोजनों, सम्मान समारोहों एवं कॉर्पोरेट कार्यक्रमों के लिए ट्रॉफी, मेडल्स और मोमेंटोज की भी विस्तृत रेंज उपलब्ध है। बच्चों और परिवारों के लिए कैरम, लूडो, क्यूब्स सहित विभिन्न इंडोर एवं बोर्ड गेम्स भी यहां मिलेंगे।
इस अवसर पर डॉ. जसविंदर सिंह ने कहा कि इस प्रकार के स्पोर्ट्स स्टोर खुलने से शहर में खेलों को बढ़ावा मिलेगा। खिलाड़ियों और अभिभावकों को गुणवत्तापूर्ण खेल सामग्री एक ही स्थान पर उपलब्ध होगी और ऑनलाइन खरीदारी में गलत या निम्न गुणवत्ता वाले उत्पाद मिलने की समस्या से भी बचा जा सकेगा।
खेल प्रेमी एवं शतरंज जिला अध्यक्ष प्रेम भाटिया ने कहा कि युवाओं में खेलों के प्रति रुचि लगातार बढ़ रही है और कोटा में खेलों के प्रचार-प्रसार के लिए ऐसी सुविधाओं का विस्तार जरूरी है।
अल्ट्रा मैराथन रनर पंकज शेट्टी ने कहा कि अधिक स्पोर्ट्स स्टोर खुलने से बच्चों और खिलाड़ियों को गुणवत्तापूर्ण उपकरण आसानी से उपलब्ध होंगे, जिससे खेलों के प्रति उनका रुझान मजबूत होगा।
स्टोर का संचालन तुशार काशवानी करेंगे। उनके साथ सहयोगी मोहित शुगानी, अमन शुगानी एवं सुखमनी परिवार स्टोर के संचालन एवं व्यवस्थाओं में पूर्ण सहयोग देंगे। स्टोर का उद्देश्य खिलाड़ियों, स्कूलों, संस्थानों, कॉर्पोरेट्स और खेल प्रेमियों को स्पोर्ट्स इक्विपमेंट, ट्रॉफी, मेडल्स एवं इंडोर गेम्स की व्यापक रेंज एक ही स्थान पर उपलब्ध कराना है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
