कोटा के अनन्तपुरा स्थित राजपूत कॉलोनी में विकास कार्यों की नई सौगात देते हुए विधायक संदीप शर्मा ने 52 लाख रुपये की लागत से बनने वाले सीसी रोड़ एवं नाली निर्माण कार्य का शिलान्यास किया। इस अवसर पर आयोजित समारोह को मुख्य अतिथि के रूप में सम्बोधित करते हुए उन्होंने सरकार की प्राथमिकताओं को स्पष्ट किया।

पूर्ववर्ती सरकार पर निशाना और विकास का नया संकल्प

विधायक संदीप शर्मा ने कहा है कि "पूर्ववर्ती कांग्रेस शासन में जहां एक ओर हजारों करोड़ के सौंदर्यीकरण के काम हुए वहीं दूसरी ओर लोग मूलभूत जरूरतों के लिए तरसते रहे। विशेष रूप से मेरे क्षेत्र की कच्ची बस्तियों में लोग नारकीय जीवन जीने को विवश रहे लेकिन अब यशस्वी प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी का ‘सबका साथ - सबका विकास’ का मंत्र लेकर हम सर्वजन के हितार्थ काम कर रहे हैं।" उन्होंने आगे कहा कि प्रदेश में भजनलाल सरकार लोककल्याण की भावना से बिना भेदभाव के प्रदेशवासियों को मूलभूत सुविधाएं मुहैया करवाने के लिए काम कर रही है। विकास अब मनमर्जी से नहीं बल्कि जनता की प्राथमिकताओं से हो रहा है।

भाजपा सरकार की प्रतिबद्धता और आमजन को राहत

कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए भाजपा शहर जिलाध्यक्ष राकेश जैन ने कहा कि "भाजपा सरकार पूरी प्रतिबद्धता से जनहित के कार्य कर रही है। 2 साल में ही भाजपा की सरकार ने कई ऐसे अभूतपूर्व निर्णय लिए हैं जिनसे आम जन का जीवन बेहतर हुआ है।" ज्ञात हो कि इस मार्ग पर गड्ढ़ों के कारण बड़ी संख्या में वाहन चालक परेशान हो रहे थे। स्थानीय निवासियों की मांग पर विधायक संदीप शर्मा ने कोटा विकास प्राधिकरण को इस सड़क के निर्माण हेतु निर्देशित किया था और समस्त औपचारिकताएं पूर्ण होने पर कार्यादेश जारी कर सड़क का शिलान्यास किया गया।

स्थानीय निवासियों ने जताया आभार और भव्य स्वागत

सड़क के शिलान्यास से प्रसन्न स्थानीय निवासियों ने विधायक संदीप शर्मा का साफा पहनाकर आभार व्यक्त किया और उन्हें फूलमालाओं से लाद दिया। इस अवसर पर श्री हनुमान मित्र मण्डल अनन्तपुरा द्वारा भी विधायक संदीप शर्मा का भव्य स्वागत किया गया। विकास कार्यों की इस शुरुआत से क्षेत्रवासियों में हर्ष की लहर है और लंबे समय से चली आ रही सड़क की समस्या का समाधान सुनिश्चित हुआ है।

कार्यक्रम में गणमान्य जनों की गरिमामयी उपस्थिति

इस महत्वपूर्ण शिलान्यास कार्यक्रम में पूर्व मण्डल अध्यक्ष कीर्तिकान्त गोयल, पूर्व पार्षद सुनील गौतम, विनय कुमार डेनी, संजय निझावन, कमलकान्त शर्मा, सोनू धाकड़, रेखा सिंह, महेश भट्ट, रमेश राठौर, सत्यनारायण मेहता, कन्हैयालाल गहलोत, रमेश गुर्जर, राजू पंडित, मोनू चौहान, सोनू भील, गोविन्द, रेखा मीणा, सुशीला, संजय लालवानी आदि प्रमुख रूप से उपस्थित रहे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story