कोटा। अनंत चतुर्दशी के अवसर पर निकलने वाली शोभायात्रा में इस बार मातृशक्ति विशेष भूमिका में नजर आएगी। महिला सुरक्षा वाहिनी के नेतृत्व में 101 महिलाओं का विशेष दस्ता भगवा-केसरिया परिधान में शोभायात्रा की सबसे आगे रहकर अगुवाई करेगा। यह दस्ता शोभायात्रा का मुख्य आकर्षण रहेगा।

मातृशक्ति सुरक्षा वाहिनी की संयोजिका रेनू मिश्रा ने बताया कि महिला सुरक्षा वाहिनी का उद्देश्य महिलाओं में आत्मविश्वास, जागरूकता और सुरक्षा की भावना को मजबूत करना है। शोभायात्रा में 101 महिलाओं की सहभागिता मातृशक्ति की एकजुटता और सामाजिक भागीदारी का संदेश देगी।

कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर आयोजित बैठक में शोभायात्रा के मार्ग, व्यवस्थाओं तथा महिला दस्ते की सहभागिता को लेकर चर्चा की गई। सह संयोजिका मधुबाला भास्कर ने बताया कि शोभायात्रा को गरिमामय और अनुशासित स्वरूप देने के लिए सभी तैयारियां की जा रही हैं। कार्यक्रम में अन्य पदाधिकारियों एवं कार्यकर्ताओं की सहभागिता भी रहेगी।

बैठक में मातृशक्ति संयोजिका रेनू मिश्रा, सह संयोजिका मधुबाला भास्कर, राजकुमारी व्यास, रानी पारीक, भगवती शर्मा, रमा शर्मा, अनीता आचार्य, ज्योति आर्य, शशि गोयल, अंजू कंवर, अंजू पोकरा, रेखा सोनी समेत बड़ी संख्या में महिला कार्यकारिणी मौजूद रही। अनंत चतुर्दशी की शोभायात्रा में 101 महिलाओं की अगुवाई मातृशक्ति की संगठित सहभागिता को प्रमुखता देगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story