कोटा. एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास एवं एलन कॅरियर इंस्टीट्यूट के संयुक्त तत्वावधान में संचालित एलन शिक्षा संबल कार्यक्रम के तहत नया नोहरा स्थित एलन सुपथ कैम्पस में गुरुवार को रक्षाबंधन पर्व मनाया गया। इस अवसर पर स्टूडेंट्स ने फैकल्टीज को राखी बांधी, मिठाई खिलाई और आशीर्वाद लिया। फैकल्टीज ने भी स्टूडेंट्स का मुंह मीठा करवाते हुए उनकी शिक्षा, सुरक्षा और कॅरियर को लेकर अपनी जिम्मेदारी निभाने का संकल्प दोहराया।

एलन के फाउंडर एवं एलएन माहेश्वरी परमार्थ न्यास के ट्रस्टी डॉ. नवीन माहेश्वरी ने कहा कि कोटा आने वाले हर विद्यार्थी के सपनों के साथ हमारी जिम्मेदारी भी जुड़ी है। इस तरह के आयोजन विद्यार्थियों के साथ जुड़ाव को मजबूत करते हैं। यह पर्व केवल राखी बांधने तक सीमित नहीं, बल्कि विद्यार्थियों के भविष्य की रक्षा और उनके सपनों को पूरा करने के संकल्प का अवसर भी है।

डॉ. नवीन माहेश्वरी ने बताया कि गत तीन वर्षों से यह कार्यक्रम संचालित किया जा रहा है। इसके तहत हर वर्ष 126 विद्यार्थियों को निशुल्क नीट की कोचिंग दी जा रही है। अब इसके अच्छे परिणाम आने लगे हैं।

फैकल्टीज ने कहा कि विद्यार्थी अपने घर से सैकड़ों किलोमीटर दूर कोटा में पढ़ाई कर रहे हैं। ऐसे अवसर उन्हें परिवार के करीब होने का एहसास कराते हैं। छात्राओं से राखी बंधवाना भावनात्मक पल रहा। उन्होंने बताया कि शिक्षा संबल के तहत विद्यार्थियों को पढ़ाई के साथ हॉस्टल, भोजन और अन्य आवश्यक सुविधाएं भी मिल रही हैं। परिवार से दूर रहकर भी उन्हें यहां घर जैसा माहौल मिल रहा है।

विद्यार्थियों ने कहा कि वे पूरी मेहनत के साथ नीट क्रैक करने के लक्ष्य की ओर बढ़ रहे हैं। रक्षाबंधन का यह आयोजन शिक्षा संबल के तहत विद्यार्थियों और फैकल्टीज के बीच पारिवारिक जुड़ाव तथा जिम्मेदारी के भाव को मजबूत करने वाला अवसर बना।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story