कोटा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल का भव्य स्वागत, संगठन की मजबूती पर मंथन
अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में सामाजिक सेवाओं और संगठन की मजबूती पर चर्चा हुई।

कोटा में आयोजित सम्मान समारोह के दौरान अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री अम्बर अग्रवाल को स्मृति चिह्न भेंट करते समाज के पदाधिकारी।
कोटा में अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल के आगमन पर स्वागत एवं सम्मान समारोह आयोजित किया गया। अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा संभाग एवं इकाई अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा के तत्वावधान में आयोजित कार्यक्रम में राष्ट्रीय संगठन मंत्री अम्बर अग्रवाल का भी सम्मानपूर्वक स्वागत किया गया। इस दौरान अग्रवाल समाज की गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों और आगामी कार्यक्रमों को लेकर विस्तार से चर्चा हुई।
संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि कार्यक्रम में अतिथियों को स्मृति चिह्न, अग्रवाल समाज का दुपट्टा एवं पुष्पगुच्छ भेंट कर सम्मानित किया गया। इस अवसर पर अतिथियों को शुभकामनाएं भी प्रेषित की गईं।
कार्यक्रम के दौरान अग्रवाल समाज की विभिन्न गतिविधियों, सामाजिक सेवा कार्यों और आगामी आयोजनों को लेकर विस्तारपूर्वक विचार-विमर्श किया गया। साथ ही समाज की एकता बनाए रखने, संगठन को और अधिक मजबूत बनाने तथा जनसेवा के कार्यों को गति देने पर चर्चा की गई।
समारोह में समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला, पार्षद सुरेंद्र अग्रवाल, डॉ. राहुल मित्तल संभागीय उपाध्यक्ष, प्रमोद अग्रवाल वरिष्ठ उपाध्यक्ष, ललित किशोर मित्तल, राष्ट्रीय संगठन मंत्री नवल किशोर गर्ग, मुकेश गुप्ता, भंवर लाल अग्रवाल, किरण अग्रवाल संभागीय महिला अध्यक्ष, आराधना अग्रवाल, रूपा अग्रवाल जिला महामंत्री, किरण अग्रवाल, शशि गोयल, भावना अग्रवाल, सतनारायण अग्रवाल तथा जिला महामंत्री नवीन मित्तल सहित समाज के अनेक गणमान्य पदाधिकारी एवं सदस्य उपस्थित रहे। कार्यक्रम में राष्ट्रीय अध्यक्ष बसंत मित्तल और राष्ट्रीय संगठन मंत्री अम्बर अग्रवाल का स्वागत समाज की संगठनात्मक एकजुटता और जनसेवा से जुड़े कार्यों पर चर्चा के साथ संपन्न हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
