कोटा : पूर्व विधायक व कांग्रेस नेता प्रहलाद गुंजल ने एयरपोर्ट के शिलान्यास समारोह को राजकीय कार्यक्रम बताते हुए उसे औपचारिकता करने वाला कार्यक्रम बताया। गुंजल ने कहा कि पिछले दिनों कांग्रेस के विरोध प्रदर्शनों व कोटावासियों की ओर से उठाए जाने वाले सवालों से विचलित होकर लोकसभा अध्यक्ष व भाजपा ने इस महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट के रूप में पेश किया था।

सरकारी तंत्र के दुरुपयोग का आरोप

गुंजल ने कहा कि "बीजेपी के बुलावे पर आज जब कोई वहां आने को तैयार नहीं हुआ तो कोटा व बूंदी जिले में एक बस ग्रामसेवको, एक बस कृषि पर्यवेक्षको, एक बस राजीविका एवं आशा सहयोगिनी सहित राज्य कर्मचारियों के लिए लगाई गई जिसमें नरेगा से लेकर सरकारी योजनाओं का लाभ लेने वाले लोगों को लाने का प्रयास किया गया।" उन्होंने आगे कहा कि "फिर भी 914 बसे लगाने के बाद भी बमुश्किल 5000 लोग भी इकठ्ठा नहीं हो पाए इससे यह स्पष्ट हो गई है कि भाजपा से लोगों का भरोसा उठ गया है।"

कोचिंग सिटी की दुर्दशा और प्रोजेक्ट की असलियत

गुंजल ने कहा कि कोटा की कोचिंग की दुर्दशा के लिए जिम्मेदारों द्वारा अब एयरपोर्ट की बात करने पर कोटा वासियों ने कोई रुचि नहीं दिखाई। उन्होंने कहा कि कोटा में एयरपोर्ट की घोषणा कांग्रेस सरकार द्वारा कर दी गई थी परंतु बीजेपी अब इसे अपना महत्वाकांक्षी प्रोजेक्ट बता कर प्रचारित कर रही है। गुंजल ने कोटावासियों को शुभकामनाएं प्रेषित करते हुए कहा कि देर आए दुरस्त आए। उन्होंने कहा कि कोटा में कोचिंग की हालत क्या है जहां कोटा में देश भर से 3 लाख बच्चे आते थे वहां अब यह संख्या घटकर 10 से 20% रह गई है।

औद्योगिक स्थिति और हवाई सेवा पर संशय

बड़े-बड़े एमओयू होने के बाद भी नए उद्योग यहां आ नहीं रहे हैं, ऐसे में हवाई जहाज को ट्रैफिक मिलना भी मुश्किल लग रहा है। गुंजल ने इसे फ्लॉप शो करार देते हुए कहा कि "हम चाहते हैं कि कोटा में हवाई सेवा सुचारू रूप से चले परंतु ऐसा ना हो कि जिस तरह वंदे भारत ट्रेन को बंद किया गया उसी तरह कोटा का अंतरराष्ट्रीय हवाई अड्डा भी साल में एक दो उड़ान के बाद ही सिर्फ औपचारिक बन की ना रह जाए।"

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story