कोटा: अग्रवाल समाज स्टेशन महिला मंडल ने मनाया फागोत्सव
अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित कार्यक्रम में महिलाओं ने राधा-कृष्ण का स्वरूप धरकर फूलों और अबीर-गुलाल के साथ पारंपरिक होली खेली।

कोटा के अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित फागोत्सव के दौरान राधा-कृष्ण के स्वरूप में सजीं इंद्रा गुप्ता और शारदा अग्रवाल के संग होली खेलते महिला मंडल की सदस्य।
कोटा, 26 फरवरी। अग्रवाल समाज स्टेशन की महिला मंडल ने आज अग्रवाल धर्मशाला में हर्ष उल्लास के साथ फाग उत्सव मनाया गया। इस भव्य आयोजन में समाज की महिलाओं ने अपनी सक्रिय भागीदारी निभाते हुए पारंपरिक रीति-रिवाजों के साथ होली का स्वागत किया।
फूलों और अबीर-गुलाल की होली
महिला अध्यक्ष शशि गोयल ने बताया कि "सभी अग्रवाल समाज की बहनों के द्वारा फूलों और अबीर गुलाल से लगा कर होली खेली।" इस दौरान पूरा वातावरण होली के रंगों और भजनों से सराबोर हो गया।
राधा-कृष्ण के स्वरूप में मनमोहक नृत्य
इस अवसर पर चंद्रकला मित्तल द्वारा इंद्रा गुप्ता को राधा स्वरुप और शारदा अग्रवाल को कृष्ण स्वरूप में तैयार कर सभी महिलाओं ने श्री कृष्ण राधा संग होली के रसीले गीतों पर खूब नृत्य किया। भक्ति और उत्साह के इस संगम ने कार्यक्रम में चार चाँद लगा दिए।
समाज की महिलाओं ने दी शुभकामनाएं
महामंत्री रिचा गोयल ने बताया कि "उत्सव में अंजली गुप्ता, अनीता गर्ग, अनिता बंसल, अमिता, गायत्री गर्ग, मंजू बंसल, रमा भारती, कृष्णा आदि समाज की महिलों एक दूसरे के अबीर गुलाल लगा होली की शुभकामनाएं दी।" यह आयोजन आपसी प्रेम और भाईचारे का प्रतीक बनकर संपन्न हुआ।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
