धार्मिक आस्था, सामाजिक एकता और सेवा भावना का संगम शनिवार को कोटा के दशहरा मैदान में देखने को मिलेगा। समस्त अग्रवाल समाज, कोटा एवं कोटा संभाग की विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं के संयुक्त तत्वावधान में भव्य अन्नकूट महोत्सव का आयोजन शनिवार शाम 5 बजे से विजयश्री रंगमंच परिसर में किया जाएगा। आयोजन में कोटा सहित बारां, बूंदी और झालावाड़ जिलों से लगभग 15,000 अग्रबंधुओं और समाजबंधुओं के शामिल होने की उम्मीद है। महोत्सव में भगवान श्री गिरिराज धरण की भव्य झांकी सजाई जाएगी, छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा और विशेष भजन संध्या आयोजित होगी। इसके साथ ही समाज के भामाशाहों एवं समर्पित कार्यकर्ताओं का सम्मान किया जाएगा तथा नेत्रदान और देहदान को लेकर महत्वपूर्ण घोषणा भी की जाएगी।

कार्यक्रम के मुख्य संयोजक गोविंद नारायण अग्रवाल और स्वागत अध्यक्ष रामगोपाल अग्रवाल ने बताया कि महोत्सव की तैयारियों को अंतिम रूप दे दिया गया है। आयोजन के मुख्य सूत्रधार हेमराज जिंदल ने कहा कि इस महोत्सव का उद्देश्य कोटा संभाग के अग्रवाल समाज को एक मंच पर लाना, आपसी एकता एवं समन्वय को मजबूत करना और संगठनात्मक शक्ति को नई दिशा देना है। कार्यक्रम के दौरान विशेष भजन संध्या भी होगी।

मीडिया प्रभारी परमानन्द गोयल और संजय गोयल ने बताया कि आयोजन के माध्यम से सामाजिक भाईचारे और संगठनात्मक एकजुटता को सुदृढ़ करने के साथ अग्रवाल समाज की धार्मिक, सांस्कृतिक एवं पारंपरिक विरासत को भावी पीढ़ी तक पहुंचाने का प्रयास किया जा रहा है। महोत्सव के पोस्टर का शुक्रवार को विमोचन किया गया।

समारोह में लोकसभा अध्यक्ष ओम बिरला मुख्य अतिथि के रूप में शामिल होंगे। मुख्य समन्वयक महेश गुप्ता और चंद्रप्रकाश सिंघल ने बताया कि विशिष्ट अतिथियों में राजस्थान प्रदेश रेडक्रॉस सोसाइटी के अध्यक्ष राजेश बिरला, कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा, उपमहापौर विवेक राजवंशी, भाजपा के पूर्व प्रदेश महामंत्री जगदीश जिंदल और पार्षद लोकेश गुप्ता सहित अन्य गणमान्यजन उपस्थित रहेंगे।

समाज के प्रत्येक परिवार तक निमंत्रण पहुंचाने के लिए विशेष जनसंपर्क अभियान चलाया जा रहा है। संयोजक रमेश चंद्र गोयल ने बताया कि अभियान के तहत घर-घर कूपन वितरित किए जा रहे हैं और पीले चावल देकर समाजबंधुओं को सपरिवार महोत्सव में शामिल होने के लिए आमंत्रित किया जा रहा है।

आयोजन को व्यवस्थित रूप से संपन्न कराने के लिए 11 समितियों का गठन किया गया है। युवा संयोजक सुमित जैन और लोकेश गुप्ता ने बताया कि भोजन व्यवस्था, मंच संचालन सहित विभिन्न जिम्मेदारियां कार्यकर्ताओं को सौंपी गई हैं। महोत्सव में भोजन वितरण की पूरी व्यवस्था महिलाओं द्वारा संभाली जाएगी। इससे आयोजन में महिला सहभागिता और सामाजिक समन्वय की भूमिका भी प्रमुख रहेगी।

महिला संयोजिका क्षमा गुप्ता, उमा सिंघल, गायत्री मित्तल, स्वाति गर्ग और हेमलता गुप्ता ने बताया कि समारोह में भगवान श्री गिरिराज धरण की आकर्षक एवं भव्य झांकी सजाई जाएगी। भगवान को छप्पन भोग अर्पित किया जाएगा। भजन संध्या के आयोजन से पूरे परिसर में भक्तिमय वातावरण बनेगा।

पोस्टर विमोचन के अवसर पर डॉ. आरके राजवंशी, जगदीश अग्रवाल, राजेश मित्तल, जयंत अग्रवाल (टोनू), सह समन्वयक महेन्द्र गर्ग, युवा समन्वयक शंकर अग्रवाल, शैल अग्रवाल, संगठन महामंत्री हितेश मित्तल, युवा सह समन्वयक सुरेन्द्र गोयल, युवा समन्वयक विजय गोयल, युवा सह समन्वयक आशीष गोयल, आशीष गुप्ता, अमित रामुका, चैतन्य गोयल, चंद्र प्रकाश अग्रवाल, यश गोयल, नीलेश गोयल, कैलाश जैन, रोहित जैन, आशीष जैन, ब्रह्मानंद गर्ग, धीरज गोयल, मयंक अग्रवाल, टीकम खंडवाला, वर्षा गुप्ता, नैना गर्ग, प्रतिमा गुप्ता, आरती गुप्ता और निरुपमा अग्रवाल सहित विभिन्न अग्रवाल संस्थाओं के पदाधिकारी एवं बड़ी संख्या में समाजबंधु मौजूद रहे।

15 हजार अग्रबंधुओं की संभावित भागीदारी, धार्मिक आयोजन, सामाजिक सम्मान और नेत्रदान-देहदान के संकल्प के साथ यह महोत्सव कोटा संभाग के अग्रवाल समाज की एकजुटता और सेवा भावना का प्रमुख आयोजन बनेगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story