अग्रसेन स्टेशन महिला मंडल का नंद उत्सव धूमधाम से मनाया, समाज बंधुओं ने रोपे 160 पौधे
कोटा में अग्रवाल समाज ने 160 पौधे रोपे और अग्रसेन स्टेशन महिला मंडल ने नंद उत्सव मनाया, जिसमें महिलाओं ने राधा-कृष्ण भजनों पर नृत्य किया।

तस्वीर में कोटा में पौधारोपण कार्यक्रम के दौरान मौजूद समाज के लोग।
कोटा में अग्रवाल समाज संस्था और अग्रसेन स्टेशन महिला मंडल की ओर से सामाजिक एवं धार्मिक आयोजनों के साथ पर्यावरण संरक्षण का संदेश दिया गया। अग्रवाल समाज संस्था द्वारा 24 सितंबर को सुबह 10 बजे अग्रसेन माधवी भवन, भदाना में पौधारोपण कार्यक्रम आयोजित किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन के प्रदेश उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल और अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन की राष्ट्रीय कार्य समिति सदस्य श्रीमती गायत्री मित्तल ने पौधारोपण कर किया।
समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि बोतल फॉर्म परिसर में कुल 160 पौधे लगाए गए। पौधों की सुरक्षा के लिए 15 पौधों पर टी गार्ड भी लगाए गए। कार्यक्रम में समाज पदाधिकारियों और सदस्यों ने पौधारोपण में भाग लिया।
संस्था के महामंत्री एवं वरिष्ठ उपाध्यक्ष दुर्गा प्रसाद अग्रवाल ने बताया कि इस अवसर पर संस्था के पदाधिकारी महेश मित्तल, कोषाध्यक्ष महावीर जैन, प्रदीप जैन, रमेश अग्रवाल, राघवेन्द्र नागल, पवन गुप्ता, कार्यकारिणी सदस्य दुर्गा शंकर मित्तल और सतीश चंद्र गोयल मौजूद रहे। अग्रवाल महिला मंडल की अध्यक्ष शशि गोयल, महामंत्री रिचा गोयल, चंदा मित्तल, अनीता गर्ग आदि भी कार्यक्रम में उपस्थित रहीं।
वहीं, अग्रसेन स्टेशन महिला मंडल की ओर से नंद उत्सव भी धूमधाम से मनाया गया। महिला मंडल की अध्यक्ष शशि गोयल ने बताया कि नंद उत्सव के दौरान सखियों ने राधा-कृष्ण भजनों पर जमकर नृत्य किया। इंद्रा गुप्ता और इंदिरा सिंघल ने राधा-कृष्ण के स्वरूप में महिलाओं के साथ नृत्य किया।
इस अवसर पर महिला मंडल की महामंत्री रिचा गोयल ने राष्ट्रीय कार्यकारिणी सदस्य गायत्री मित्तल का स्वागत किया। कार्यक्रम में मित्तल निर्मला अग्रवाल, अनीता गर्ग, अनिता बंसल, शारदा, गायत्री, वंदना सहित सभी सखियों ने बढ़-चढ़कर भाग लिया। पौधारोपण और नंद उत्सव के आयोजनों में समाज की महिलाओं और सदस्यों की भागीदारी रही।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
