कोटा: अग्रवाल महिला मंडल ने अग्रसेन जयंती पर आयोजित कीं विभिन्न खेल प्रतियोगिताएं
रामपुरा में आयोजित पारंपरिक एवं मनोरंजक खेलों में महिलाओं ने बढ़-चढ़कर भाग लिया और आपसी सौहार्द का संदेश दिया।

तस्वीर में अग्रवाल महिला मंडल रामपुरा कोटा की महिलाएं बैनर के सामने खड़ी हैं।
कोटा, 3 अक्टूबर। अग्रसेन जयंती के अवसर पर अग्रवाल महिला मंडल रामपुरा की ओर से विभिन्न रोचक एवं मनोरंजक खेलों का आयोजन किया गया। आयोजन में महिलाओं ने उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया। रिंग फेंकना, बॉल को टोकरी में डालना और अपनी जगह पर सही निशाना लगाना सहित कई खेलों ने कार्यक्रम को मनोरंजक बना दिया।
अध्यक्ष सुषमा गुप्ता ने बताया कि अग्रसेन जयंती के पावन अवसर पर महिलाओं के लिए विभिन्न खेल आयोजित किए गए। सचिव नीलू अग्रवाल ने बताया कि खेलों में महिलाओं ने पूरे उत्साह और उमंग के साथ भाग लिया।
प्रतिभा गुप्ता ने बताया कि इन खेलों ने सभी महिलाओं को अपने बचपन की सुनहरी यादों में पहुंचा दिया। हंसी-खुशी और उत्साह से भरे आयोजन से वातावरण आनंदमय बना रहा। अग्रसेन जयंती के अवसर पर आपसी प्रेम, सौहार्द और मनोरंजन के बीच सभी ने इस यादगार पल का भरपूर आनंद लिया।
संतोष गुप्ता ने रिंग वाला गेम खिलाया। सुनीता गुप्ता ने कर वाला गेम, कुसुम गुप्ता और अंजू गोयल ने गिलास का गेम तथा इंदिरा जी ने बॉल का गेम खिलाया। आयोजन में उमा सिंघल, सरिता सिंघल, मंजू गर्ग आदि का सहयोग रहा। विभिन्न खेलों में महिलाओं की सहभागिता ने अग्रसेन जयंती के आयोजन को मनोरंजन और आपसी सौहार्द से यादगार बना दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
