कोटा में अग्रसेन जयंती की भव्य शोभायात्रा को लेकर तैयारियां तेज हो गई हैं। अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन, अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन एवं सर्व अग्रवाल समाज के संयुक्त तत्वावधान में नये कोटा से निकलने वाली शोभायात्रा के प्रचार-प्रसार के लिए गुरुवार को तलवंडी से प्रचार रथ रवाना किया गया। इस रथ के माध्यम से शहरभर में लोगों को शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होने का निमंत्रण दिया जाएगा।

कार्यक्रम संयोजक राजेश मित्तल, जगदीश अग्रवाल चुने वाले एवं रमेश गोयल ने बताया कि रविवार, 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर दोपहर 2 बजे सेंट्रल पब्लिक स्कूल, तलवंडी से भव्य शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा विभिन्न मार्गों से होते हुए अंबेडकर भवन, सीआईडी सर्किल पहुंचेगी। शोभायात्रा के समापन के बाद शाम 6 बजे अंबेडकर भवन में सांस्कृतिक संध्या, सम्मान समारोह एवं भोजन प्रसादी का आयोजन किया जाएगा।

प्रचार रथ को कोटा के उपमहापौर विवेक राजवंशी, पार्षद लोकेश गुप्ता एवं प्रदेश कार्यकारी अध्यक्ष डॉ. आरके राजवंशी, अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन के पूर्व युवा अध्यक्ष हेमराज जिंदल, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कोटा के संभागीय अध्यक्ष चंद्रप्रकाश सिंघल, प्रदेश के वरिष्ठ उपाध्यक्ष जगदीश अग्रवाल प्रॉपर्टी और प्रदेश महामंत्री पंकज अग्रवाल ने हरी झंडी दिखाकर रवाना किया।

इस अवसर पर उपमहापौर विवेक राजवंशी ने कहा कि महाराजा अग्रसेन जी की शिक्षाएं आज भी समाज को एकता, सहयोग, समानता और सेवा का संदेश देती हैं। उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती केवल एक समाज का पर्व नहीं, बल्कि सामाजिक एकता और सेवा भावना को मजबूत करने का अवसर है। उन्होंने सभी समाजबंधुओं से अधिक से अधिक संख्या में शोभायात्रा एवं सांस्कृतिक कार्यक्रम में शामिल होकर आयोजन को भव्य बनाने का आह्वान किया।

कार्यक्रम में महिला कार्यक्रम संयोजक गायत्री मित्तल, उमा सिंघल और क्षमा गुप्ता के साथ अंतर्राष्ट्रीय अग्रवाल सम्मेलन कोटा के अध्यक्ष जगदीश अग्रवाल चुने वाले, संगठन के चेयरमेन मुकेश जैन, जवाहर नगर अध्यक्ष राजेंद्र गोयल, संगठन के जिला कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र गर्ग, अंतरराष्ट्रीय सम्मेलन कोटा जिले के कार्यकारी अध्यक्ष जयंत अग्रवाल, महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल, सम्मेलन के युवा महामंत्री तुषार अग्रवाल, संगठन के महामंत्री हितेश मंगल, बृजमोहन अग्रवाल, नीरज गुप्ता, सुरेश सिंघल, अशोक गर्ग, विवेक गोयल और आशीष गोयल सहित समाज के अनेक पदाधिकारी एवं गणमान्यजन उपस्थित रहे। आयोजन को लेकर प्रचार रथ के जरिए शहरभर में लोगों तक शोभायात्रा और सांस्कृतिक कार्यक्रम का संदेश पहुंचाया जाएगा।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story