कोटा में महाराजा श्री अग्रसेन जी की जयंती पर 11 अक्टूबर को गीता भवन से निकलने वाली भव्य शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह को लेकर अखिल भारतीय अग्रवाल सम्मेलन, कोटा महिला मंडल ने जनसंपर्क अभियान चलाया। महिला मंडल ने घर-घर और दुकान-दुकान पहुंचकर समाजबंधुओं को पीले चावल देकर कार्यक्रम में शामिल होने का स्नेहपूर्वक निमंत्रण दिया।

महिला मंडल अध्यक्ष शालू अग्रवाल के नेतृत्व में पदाधिकारियों एवं सदस्यों ने समाजबंधुओं से परिवार सहित शोभायात्रा में शामिल होने का आग्रह किया और आयोजन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया।

शालू अग्रवाल ने बताया कि 11 अक्टूबर को दोपहर 2 बजे गीता भवन से महाराजा श्री अग्रसेन जी की भव्य शोभायात्रा रवाना होगी। इसमें समाजबंधु बड़ी संख्या में शामिल होंगे। शोभायात्रा के बाद शाम 6 बजे नयापुरा स्टेडियम में भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा।

राष्ट्रीय मंत्री संतोष गुप्ता एवं प्रदेश मंत्री रुचि अग्रवाल ने कहा कि पीले चावल देकर निमंत्रण देने की परंपरा केवल आमंत्रण नहीं, बल्कि समाज के प्रत्येक परिवार को प्रेम, आत्मीयता और एकजुटता से जोड़ने का माध्यम है। महाराजा श्री अग्रसेन जी का संदेश सेवा, सहयोग और सामाजिक समरसता का संदेश है। उन्होंने कहा कि इस जयंती पर समाज की एकजुटता प्रदर्शित करते हुए शोभायात्रा में अधिक से अधिक संख्या में समाजबंधु शामिल हों और आयोजन को भव्य स्वरूप प्रदान करें।

उन्होंने कहा कि अग्रसेन जयंती का यह पर्व समाज की एकता और गौरव का पर्व है। प्रत्येक परिवार की भागीदारी आयोजन की सफलता में महत्वपूर्ण होगी।

इस अवसर पर महिला मंडल की क्षमा गुप्ता, सरिता जैन, मंजू मित्तल, ममता गोयल, सोनिया मित्तल, बीना गुप्ता, अनामिका अग्रवाल, रुचिका अग्रवाल, प्रमिला गुप्ता, मंजू मोदी, उषा जैन, रीना जैन, रेनू मित्तल, मोनिका जैन, पूनम जैन, नीतू गोयल, ज्योति गर्ग, सरिता गोयल, कीर्ति जैन, रानी गर्ग, उषा गुप्ता, गुड़िया अग्रवाल, राधा अग्रवाल, कुसुम अग्रवाल, कृष्ण गर्ग, मधु गोयल, कुसुम गुप्ता, प्रतिमा गोयल, प्रीति अग्रवाल, विमल गोयल, शिखा गुप्ता, ममता अग्रवाल, मीना मित्तल, हेमा गोयल, रानू अग्रवाल पदाधिकारी एवं सदस्याएं उपस्थित रहीं। उन्होंने उत्साहपूर्वक जनसंपर्क करते हुए समाजबंधुओं को शोभायात्रा एवं सम्मान समारोह में शामिल होने का निमंत्रण दिया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story