कोटा, 17 सितंबर। अग्रवाल समाज संस्था कोटा जंक्शन की जनरल मीटिंग अग्रवाल धर्मशाला में आयोजित हुई। बैठक में 10 से 12 अक्टूबर तक मनाई जाने वाली तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती को लेकर विभिन्न मुद्दों पर चर्चा की गई और कार्यक्रमों की रूपरेखा तय की गई।

समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन ने बताया कि इस बार स्टेशन क्षेत्र में तीन दिवसीय अग्रसेन जयंती मनाई जाएगी। इसके तहत 10 अक्टूबर को महिलाओं की करवा चौथ की थाली सजाओ एवं व्यंजन बनाओ प्रतियोगिता, युवतियों की राखी बनाओ तथा बच्चों की 1 मिनट प्रतियोगिता आयोजित की जाएगी। इसी दिन शाम को बच्चों की फैंसी ड्रेस प्रतियोगिता, पारितोषित वितरण और हाउजी का कार्यक्रम होगा।

उन्होंने बताया कि 11 अक्टूबर को प्रातः 8 बजे श्री महाराजा अग्रसेन जी की विशाल शोभायात्रा निकाली जाएगी। शोभायात्रा के मुख्य अतिथि श्रीमान शांति कुमार धारीवाल होंगे। इसे समाजसेवी संदीप जी चांदीवाला, नवल गर्ग, सुरेंद्र गुप्ता अग्रवाल, रामगोपाल अग्रवाल और राजेश मित्तल हरी झंडी दिखाकर रवाना करेंगे। शोभायात्रा मुख्य मार्गों से होते हुए कार्यक्रम स्थल पहुंचेगी।

इसके बाद 11:15 बजे अग्रवाल समाज का सामूहिक भोज अग्रसेन माधवी भवन पर आयोजित किया जाएगा। वहीं 12 अक्टूबर को रात्रि 8 बजे अग्रसेन डांडिया रास का कार्यक्रम अग्रवाल धर्मशाला में होगा, जिसमें महिला-पुरुष और युवक-युवतियां भाग लेंगे।

जनरल मीटिंग में समाज के अध्यक्ष मुकेश जैन, महामंत्री दुर्गा प्रसाद अग्रवाल, वरिष्ठ उपाध्यक्ष महावीर प्रसाद जैन, कोषाध्यक्ष प्रदीप जैन, सह कोषाध्यक्ष रमेश अग्रवाल, संयुक्त मंत्री आरके गुप्ता, कार्यकारिणी मेंबर सतीश चंद्र गोयल, दुर्गा शंकर मित्तल, पवन जैन गोटे वाला, ओम अग्रवाल मंडावरी वाले, महेश अग्रवाल, महिला मंडल की अध्यक्ष श्रीमती शशि गोयल, महामंत्री रिचा गोयल, श्रीमती चंदा मित्तल, श्रीमती अनीता अग्रवाल गर्ग आदि उपस्थित रहे।

बैठक में तय कार्यक्रमों के अनुसार 10 से 12 अक्टूबर तक अग्रसेन जयंती के विभिन्न आयोजन होंगे, जिनमें प्रतियोगिताओं, विशाल शोभायात्रा, सामूहिक भोज और अग्रसेन डांडिया रास के माध्यम से समाज की भागीदारी रहेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story