कोटा, 18 नवम्बर। राजस्थानी संस्कृति, पारिवारिक संस्कारों और पारंपरिक रीति-रिवाजों की जीवंत झलक के बीच अग्र आरोही महिला मंच का दिवाली मिलन समारोह हर्षोल्लास के साथ आयोजित किया गया। राजस्थानी थीम ‘बणी-ठणी’ पर आधारित इस समारोह में सदस्याओं ने पारंपरिक वेशभूषा धारण कर राजस्थान की सांस्कृतिक विरासत को प्रस्तुत किया।

समारोह के दौरान तंबोला, नृत्य और नाटिका प्रतियोगिताओं सहित विभिन्न मनोरंजक गतिविधियां आयोजित की गईं। कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण राजस्थानी पारिवारिक परिवेश पर आधारित नाटिका रही। प्रोजेक्ट डायरेक्टर निधि गोयल, रानो जैन, प्रियंका गोयल एवं ऋतु गोयल ने नाटिका के माध्यम से पूरे तंबोला गेम का संचालन किया। इस अनूठी प्रस्तुति को उपस्थित सदस्याओं ने खूब सराहा।

अग्र आरोही की अध्यक्ष ज्योति अग्रवाल ने बताया कि नाटिका के जरिए राजस्थान की समृद्ध परंपराओं, रीति-रिवाजों, पारिवारिक संस्कारों, आपसी प्रेम और सहयोग के साथ संयुक्त परिवार की महत्ता को खूबसूरती से प्रस्तुत किया गया।

क्लब की सचिव सरिता बंसल एवं कोषाध्यक्ष मनीषा मोदी ने कहा कि वर्तमान समय में नई पीढ़ी के बीच पारंपरिक संस्कृति और रीति-रिवाज धीरे-धीरे लुप्त होते जा रहे हैं। मंच का उद्देश्य समाज में इन परंपराओं के प्रति जागरूकता बढ़ाना तथा संयुक्त परिवार की संस्कृति और संस्कारों को आने वाली पीढ़ी तक पहुंचाना है।

समारोह में फाउंडर सदस्य शिखा गुप्ता, शालू अग्रवाल, पूजा मित्तल एवं अलका अग्रवाल ने भी आकर्षक नाट्य प्रस्तुति दी। इसके अलावा नृत्य एवं नाटक प्रतियोगिताओं के माध्यम से सदस्याओं ने अपनी प्रतिभा का प्रदर्शन किया और कार्यक्रम को मनोरंजक बनाया।

राजस्थानी थीम पर आयोजित यह दिवाली मिलन समारोह संस्कृति, पारिवारिक मूल्यों और आपसी मेल-मिलाप का संगम बना। सदस्याओं की उत्साहपूर्ण भागीदारी के साथ कार्यक्रम यादगार रहा। समारोह के माध्यम से पारंपरिक विरासत, संयुक्त परिवार की महत्ता और सांस्कृतिक संस्कारों को अगली पीढ़ी तक पहुंचाने का संदेश भी दिया गया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story