निर्जला एकादशी के पावन अवसर पर अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति, कोटा संभाग द्वारा गुरुवार को राह चलते राहगीरों के लिए रोज मिल्क एवं शीतल जल वितरण कार्यक्रम आयोजित किया गया। भीषण गर्मी के बीच आयोजित इस सेवा कार्य में बड़ी संख्या में लोगों को राहत प्रदान की गई।

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल एवं संभागीय महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि हर वर्ष की भांति इस वर्ष भी अग्रवाल समाज द्वारा 501 किलो दूध से तैयार रोज मिल्क तथा शीतल जल का वितरण राहगीरों को किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने महाराजा अग्रसेन की प्रतिमा पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलन कर कार्यक्रम का शुभारंभ किया।

महामंत्री गजानंद सिंगल ने बताया कि कार्यक्रम में समाज के वरिष्ठ सदस्य सत्यनारायण गर्ग जैन, डॉ. राहुल मित्तल, रामनिवास गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, भंवर अग्रवाल, आरपी अग्रवाल, सुधीर गुप्ता, मुकेश जैन, अनिल जैन, जवाहर जैन मसाले वाले, आरके गोयल, मनोज गुप्ता, मुकेश गुप्ता, दिनेश अग्रवाल, नवीन अग्रवाल, पुरुषोतम अग्रवाल, श्याम अग्रवाल, महिला अध्यक्ष कमला मित्तल, संभागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल, महामंत्री रूपा अग्रवाल, नीरू अग्रवाल, भावना अग्रवाल, बबीता अग्रवाल, ममता मित्तल, ललिता अग्रवाल, किरण अग्रवाल, अनीता गुप्ता, अनीता अग्रवाल, भारती जैन, आशा अग्रवाल, राजकुमारी जैन, प्रीति अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, रेणु गोयल, कमल अग्रवाल, शिवांग अग्रवाल सहित संस्था के गणमान्य सदस्यों की उपस्थिति रही।

निर्जला एकादशी के अवसर पर आयोजित यह सेवा कार्यक्रम सामाजिक सरोकार, जनसेवा और सामुदायिक सहभागिता का सशक्त उदाहरण बनकर सामने आया, जिसमें अग्रवाल समाज ने राहगीरों को शीतल पेय उपलब्ध कराकर धर्म लाभ अर्जित किया।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story