अखिल भारतीय अग्रवाल सेवा उत्थान समिति कोटा संभाग द्वारा आगामी 23 नवंबर को आयोजित होने वाले सामूहिक विवाह सम्मेलन को लेकर सोमवार को टीलेश्वर भवन में एक महत्वपूर्ण बैठक आयोजित की गई। बैठक में सम्मेलन की तैयारियों, व्यवस्थाओं एवं आयोजन की रूपरेखा पर विस्तार से चर्चा की गई।

संभाग महामंत्री संजय गोयल ने बताया कि बैठक की अध्यक्षता समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने की। बैठक में कई महत्वपूर्ण निर्णय लिए गए तथा सम्मेलन को भव्य एवं व्यवस्थित रूप से आयोजित करने हेतु आयोजन स्थल, पंजीयन प्रक्रिया, अतिथि स्वागत, भोजन व्यवस्था, प्रचार-प्रसार एवं सामाजिक सहभागिता जैसे विषयों पर विस्तृत विचार-विमर्श किया गया।

संभागीय अध्यक्ष मोहनलाल ने जानकारी दी कि संस्था द्वारा यह दूसरा विशाल सामूहिक विवाह सम्मेलन आयोजित किया जा रहा है, जिसका लक्ष्य 21 जोड़ों का विवाह संपन्न कराना है। उन्होंने बताया कि संस्था का प्रयास रहेगा कि सभी व्यवस्थाएं सुव्यवस्थित एवं प्रभावी ढंग से पूरी की जाएं।

समाजसेवी संदीप अग्रवाल चांदीवाला ने कहा कि सामूहिक विवाह सम्मेलन समाज में सामाजिक समरसता, संस्कार एवं सहयोग की भावना को सुदृढ़ करने का श्रेष्ठ माध्यम है। उन्होंने सभी सदस्यों से तन, मन और धन से सहयोग कर सम्मेलन को ऐतिहासिक बनाने का आह्वान किया। बैठक में उपस्थित सदस्यों ने सम्मेलन की सफलता हेतु अपने-अपने सुझाव प्रस्तुत किए तथा उन्हें विभिन्न जिम्मेदारियां भी सौंपी गईं।

समिति अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल ने बताया कि शीघ्र ही सम्मेलन से संबंधित विभिन्न उप-समितियों का गठन कर कार्यों को गति प्रदान की जाएगी। महामंत्री रूपा अग्रवाल एवं संभागीय महिला अध्यक्ष किरण अग्रवाल ने जानकारी दी कि सम्मेलन का प्रचार-प्रसार पूरे हाड़ौती क्षेत्र के साथ-साथ राजस्थान एवं अन्य सभी राज्यों में प्रारंभ कर दिया गया है।

महिला अध्यक्ष कमला मित्तल ने बताया कि कार्यक्रम में रामनिवास गर्ग, राजेंद्र अग्रवाल, कंसुआ उद्योग क्षेत्र के पूर्व अध्यक्ष मोहनलाल अग्रवाल, जिला सम्मेलन के पूर्व महामंत्री पीपी गुप्ता, संस्था के वरिष्ठ उपाध्यक्ष प्रमोद अग्रवाल, समाजसेवी ललित अग्रवाल, संभागीय उपाध्यक्ष डॉ. राहुल मित्तल, आरके गोयल, सत्यनारायण गुप्ता, भंवर अग्रवाल, कृष्ण अग्रवाल, दिनेश अग्रवाल, संजय गुप्ता, नवीन अग्रवाल, पवन अग्रवाल, आशीष अग्रवाल, श्रीमती संगीता गर्ग, नीरू अग्रवाल, भारती जैन, अनिता अग्रवाल, ममता मित्तल, लक्ष्मी गुप्ता, अनिता गुप्ता, रेखा जैन, राखी बंसल सहित अन्य सदस्य एवं पदाधिकारी उपस्थित रहे। बैठक सफलतापूर्वक सम्पन्न हुई।

यह बैठक सम्मेलन की तैयारियों को गति देने के साथ-साथ सामाजिक एकता और संगठनात्मक मजबूती का महत्वपूर्ण उदाहरण बनी, जिससे आगामी सामूहिक विवाह सम्मेलन को व्यापक और सफल आयोजन के रूप में स्थापित करने की दिशा में महत्वपूर्ण कदम बढ़ा है।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story