कोटा में सूर्यवंशी सर्व अग्रवाल समाज सोशल क्रांतिकारी महासंघ का स्थापना दिवस रविवार, 11 अक्टूबर को अग्रसेन जयंती के अवसर पर नयापुरा स्थित अग्रसेन सर्किल पर धूमधाम और गरिमामय वातावरण में मनाया गया। इस अवसर पर भव्य ‘अश्वमेध शक्ति पूजन एवं सम्मान’ समारोह आयोजित किया गया, जिसमें समाज की सांस्कृतिक विरासत को संरक्षित रखने और सामाजिक एकता को मजबूत करने का संदेश दिया गया।

समारोह की अध्यक्षता महासंघ के संस्थापक एवं अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने की। मुख्य संरक्षक डॉक्टर एमएल अग्रवाल भी इस अवसर पर मौजूद रहे। कार्यक्रम में सूर्यवंशी भगवान श्रीराम की 33वीं पीढ़ी, महाराजा अग्रसेन तथा उनके 18 पुत्रों के 18 गोत्रों के प्रत्यक्ष वंशज बड़ी संख्या में शामिल हुए।

महासंघ के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने कहा कि कार्यक्रम का उद्देश्य समाज की सांस्कृतिक विरासत को अक्षुण्ण बनाए रखना और सामाजिक एकता को मजबूत करना है। उन्होंने सामाजिक परंपराओं के संरक्षण और समाजबंधुओं को एकजुट करने के महत्व पर जोर दिया।

महासंघ के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल, महामंत्री राजाराम जैन कर्मयोगी (गर्ग), संयोजक संजय गोयल, आयोजन प्रभारी परमानंद गर्ग एवं कोषाध्यक्ष दिनेश कुमार बंसल ने बताया कि सूर्यदेव के रथ के वाहक अश्व गति, शक्ति, वीरता, वफादारी, सफलता, समृद्धि एवं शुभता के प्रतीक हैं। इसी भावना को आत्मसात करते हुए समारोह में 18 आमंत्रित सोशल क्रांतिकारी अग्र बंधुओं ने 18 अश्वशक्तियों का सम्मान किया। इनमें रामगोपाल अग्रवाल, संदीप चांदीवाला, डॉ. रामावतार अग्रवाल, जितेंद्र गोयल, रणछोड़ अग्रवाल, राजेश चौधरी, करनल पीयूष अग्रवाल, अनिल अग्रवाल, डॉक्टर प्रदीप अग्रवाल, गणेश गुप्ता, राघवेंद्र नांगल, ललित एंरन, लोकेश मित्तल और पीपी गुप्ता शामिल रहे। वहीं, 18 सोशल क्रांतिकारी अग्रवाल मातृशक्तियों ने अश्वशक्ति का विधि-विधान से पूजन किया।

महासंघ के अध्यक्ष गोविंद नारायण अग्रवाल ने आगामी कार्यक्रमों की जानकारी देते हुए बताया कि 26 जनवरी 2027 की पूर्व संध्या पर भव्य सम्मान समारोह आयोजित किया जाएगा। इसमें सर्व अग्रवाल समाज के सभी 18 गोत्रों से 18-18 निष्ठावान सदस्यों का चयन किया जाएगा। इस प्रकार कुल 324 सदस्यों को ‘सोशल क्रांतिकारी अग्रवाल गौरव सम्मान’ से अलंकृत किया जाएगा।

समाज विकास की दिशा में प्रारंभिक चरण के तहत कोटा शहर की समस्त अग्रवाल समाज संस्थाओं द्वारा संचालित सेवाकार्यों, जनकल्याणकारी योजनाओं और प्रेरणाप्रद गतिविधियों का संकलन कर एक विशेष स्मारिका का प्रकाशन भी किया जाएगा। इसका समाजबंधुओं के बीच व्यापक स्तर पर निःशुल्क वितरण किया जाएगा, जिससे सामाजिक सेवाकार्यों को नई गति मिलेगी।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story