कोटा अग्रवाल समाज का सामूहिक गणगौर पूजन और भव्य ईसर सवारी 21 मार्च को
अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन और श्री जीण माता परिवार संस्थान द्वारा दादाबाड़ी के गणेश मंदिर में महिलाओं के लिए सामूहिक उद्यापन और सांस्कृतिक कार्यक्रम का आयोजन।

कोटा, 16 मार्च। अखिल भारतीय अग्रवाल संगठन, कोटा एवं श्री जीण माता परिवार संस्थान के संयुक्त तत्वावधान में ‘एसी वाले गणेश जी’ मंदिर दादाबाड़ी परिसर में 21 मार्च को गणगौर उत्सव आयोजित होगा। जिलाध्यक्ष राजेश मित्तल ने बताया कि इस पावन अवसर पर महिलाओं के लिए सामूहिक गणगौर उद्यापन का विशेष आयोजन किया जाएगा।
ईसर-गणगौर की भव्य सवारी और सांस्कृतिक छटा
कार्यक्रम का मुख्य आकर्षण ईसर-गणगौर की भव्य सवारी होगी। गाजे-बाजे और ढोल-नगाड़ों के साथ निकलने वाली इस सवारी में ईसर जी और गणगौर माता के स्वरूपों का पूजन किया जाएगा। पारंपरिक वेशभूषा में सजी महिलाएँ मंगल गीत गाते हुए लोक संस्कृति की छटा बिखेरेंगी। इस आयोजन को लेकर समाज की महिलाओं में खासा उत्साह देखा जा रहा है।
पंजीकरण एवं भागीदारी की अनिवार्य सूचना
राजेश मित्तल ने बताया कि पंजीकरण की अंतिम तिथि 17 मार्च है। सामूहिक उद्यापन में सम्मिलित होने वाली महिलाओं के लिए पंजीकरण अनिवार्य रखा गया है। व्यवस्थाओं को सुचारू बनाने के लिए नाम दर्ज कराने की अंतिम तिथि 17 मार्च निर्धारित की गई है। आयोजकों ने सभी सनातन धर्मावलंबी महिलाओं से अपील की है कि "वे समय रहते अपना नाम लिखवाकर इस पावन उत्सव का हिस्सा बनें और अपनी परंपराओं को सहेजने में सहभागी बनें।"

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
