कोटा: अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने पक्षियों के लिए लगाए 21 परिंडे और घोंसले
भीषण गर्मी में मूक पक्षियों को राहत देने के लिए नयापुरा स्थित सीवी गार्डन में परिंडे बांधे गए और दाना-पानी की जिम्मेदारी तय की गई।

कोटा (राजस्थान)। भीषण गर्मी के दस्तक देते ही मूक पक्षियों की सेवा के लिए अग्रवाल फ्रेंड्स क्लब ने संवेदनशीलता का परिचय देते हुए एक सराहनीय पहल की है। समाज सेवा के क्षेत्र में सदैव अग्रणी रहने वाले इस क्लब द्वारा बुधवार को नयापुरा स्थित सीवी गार्डन में 'परिंडा बांधो अभियान' के अंतर्गत 21 परिंडे और पक्षियों के घोंसले बांधे गए। प्रकृति और जीव संरक्षण को समर्पित इस कार्यक्रम के माध्यम से क्लब के सदस्यों ने भीषण ताप में झुलसते पक्षियों को राहत देने का संकल्प दोहराया।
संस्था की चेयरपर्सन लता गुप्ता ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि इस अभियान का मुख्य उद्देश्य केवल परिंडे बांधना ही नहीं, बल्कि उनकी निरंतर देखभाल सुनिश्चित करना भी है। इसी क्रम में उद्यान के वार्डन और प्रतिदिन सुबह वॉक पर आने वाले स्थानीय नागरिकों ने इन परिंडों में नियमित रूप से पानी भरने और दाना डालने की सामूहिक जिम्मेदारी ली है। अभियान के दौरान न केवल घोंसले लगाए गए, बल्कि उपस्थित सदस्यों द्वारा पक्षियों के लिए दाना भी डाला गया और अन्य लोगों को परिंडे वितरित किए गए।
इस पुनीत कार्य के अवसर पर क्लब की संरक्षिका सुनीता गोयल, किरण अग्रवाल, किरण गोयल, पूर्व चेयरपर्सन भावना अग्रवाल, रितु गुप्ता, लक्ष्मी गोयल, सीमा बंसल, डॉ. निशु गोयल, मंजू मित्तल, रेखा अग्रवाल, दीपालिका मित्तल, रूबी बंसल, रेणु गुप्ता, हेमलता अग्रवाल, अंशुली जैन, कल्पना जैन, रचना अग्रवाल, गुंजन गुप्ता, नीलम राजगडीया, दीप माला जिंदल, मृदुल गुप्ता, शेफाली गुप्ता, अमिता जैन, निकिता गर्ग, शालू मित्तल, दीपिका गोयल, अंकिता जैन और सुचिता अग्रवाल सहित क्लब की अनेक महिला सदस्य उपस्थित रहीं। क्लब की यह पहल न केवल जीव-दया के भाव को पुष्ट करती है, बल्कि समाज को पर्यावरण संतुलन बनाए रखने के लिए प्रेरित भी करती है।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
