कोटा, 10 मार्च 2026: अभिभाषक परिषद कोटा द्वारा आयोजित खेलकूद प्रतियोगिता में आज क्रिकेट के दो रोमांचक मैच खेले गए। पहला मुकाबला टीम जसदीप बरार और बार एसोसिएशन दिगोद के मध्य आयोजित हुआ। इस मैच का शुभारंभ बार एसोसिएशन कोटा के पूर्व महासचिव रामबाबू मालव ने टॉस का सिक्का उछाल कर किया।

जसदीप बरार टीम का दबदबा: उत्पल शर्मा बने मैन ऑफ द मैच

मैच में पहले बल्लेबाजी करते हुए टीम जसदीप बरार ने निर्धारित 20 ओवरों में सात विकेट खोकर 235 रनों का विशाल स्कोर खड़ा किया। इस पारी में इकराम खान ने 39 रन और रितेश मेवाड़ा ने 58 रन का महत्वपूर्ण योगदान दिया। बार एसोसिएशन दिगोद की ओर से गेंदबाजी करते हुए हरीश शर्मा ने तीन विकेट लिए। 236 रनों के लक्ष्य का पीछा करने उतरी दीगोद की टीम 16 ओवर में महज 100 रन के स्कोर पर ही सिमट गई।





दिगोद की ओर से भारत शर्मा ने 24 एवं नफीस ने 28 रन बनाए। टीम जसदीप बरार के गेंदबाज उत्पल शर्मा और कमल कांत ने तीन-तीन विकेट लेकर दीगोद की टीम की कमर तोड़ दी। शानदार प्रदर्शन के लिए उत्पल शर्मा को "मैन ऑफ द मैच" चुना गया। उन्हें यह ट्रॉफी अभिभाषक परिषद कोटा के महासचिव शंभू सोनी द्वारा प्रदान की गई।

बारां टीम की घातक गेंदबाजी: नरेश सुमन ने झटके पांच विकेट

आज का दूसरा मुकाबला टीम नवीन शर्मा तथा अभिभाषक परिषद बारां के बीच खेला गया, जिसका टॉस दुर्लभ चौहान एडवोकेट द्वारा किया गया। इस मैच में टीम नवीन शर्मा का प्रदर्शन निराशाजनक रहा और पूरी टीम मात्र 11 ओवर खेलकर 35 रनों पर ही ढेर हो गई। टीम की ओर से केवल चेतन नामा ही दहाई की संख्या पार कर पाए। बारां टीम के गेंदबाज नरेश सुमन ने घातक गेंदबाजी करते हुए चार ओवर में 12 रन देकर 5 विकेट झटके।

जवाब में लक्ष्य का पीछा करते हुए बारां की टीम ने 5 ओवर में तीन विकेट खोकर जीत हासिल कर ली। बारां टीम के नरेश सुमन को मैन ऑफ द मैच घोषित किया गया और उन्हें ट्रॉफी अभिभाषक परिषद कोटा के अध्यक्ष भारत सिंह अडसेला द्वारा प्रदान की गई। प्रतियोगिता के अंतर्गत कल भी दो मैच खेले जाएंगे।

Bhagvati Medatwal, Kota

Bhagvati Medatwal, Kota

नाम: भगवती मेड़तवाल

वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)

कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र

बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय

परिचय 

भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।

शैक्षणिक योग्यता (Education)

उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।

Next Story