कोटा ग्रीन कम्युनिटी की दूसरी वर्षगांठ: अभेड़ा पार्क में होगा मंजू स्मृति वाटिका का लोकार्पण
कोटा ग्रीन कम्युनिटी अपनी दूसरी वर्षगांठ पर अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में मंजू स्मृति वाटिका का लोकार्पण करेगी। इस विशेष कार्यक्रम में 350 बड़े पौधों का वृक्षारोपण होगा। जानें पर्यावरण संरक्षण की इस अनूठी पहल और कार्यक्रम की पूरी जानकारी।

कोटा ग्रीन कम्युनिटी एवं रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल के संयुक्त तत्वावधान में कोटा ग्रीन कम्युनिटी की दूसरी वर्षगांठ के उपलक्ष्य में रविवार को सुबह 6.30 बजे अभेड़ा बायोलॉजिकल पार्क में 'मंजू स्मृति वाटिका' का लोकार्पण किया जाएगा। इस आयोजन के दौरान 10 से 12 फीट ऊँचाई के विभिन्न प्रजातियों के 350 छायादार एवं पर्यावरणीय दृष्टि से महत्वपूर्ण पौधों का वृहद वृक्षारोपण किया जाएगा। कोटा ग्रीन कम्युनिटी के संस्थापक प्रणव राज सिंह खींची ने बताया कि संस्था ने इस विशेष वाटिका में कुल 1100 पौधे लगाने का लक्ष्य निर्धारित किया है।
कार्यक्रम के मुख्य अतिथि कोटा दक्षिण विधायक संदीप शर्मा होंगे। इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में उप वन संरक्षक (वन्यजीव) अनुराग भटनागर पर्यावरण संरक्षण, जैव विविधता एवं शहरी वनों के महत्व पर अपने विचार रखेंगे। 'मंजू स्मृति वाटिका' स्वर्गीय मंजू श्रीवास्तव की स्मृति को समर्पित एक स्थायी परियोजना है। कोटा ग्रीन कम्युनिटी के संस्थापक प्रणव राज सिंह खींची के अनुसार, संस्था ने अपने दो वर्षों के सफर में शहर के विभिन्न पार्कों, शैक्षणिक संस्थानों, सार्वजनिक स्थलों और अन्य क्षेत्रों में 20,000 से अधिक पेड़ों का रोपण एवं संरक्षण कर हरित कोटा के निर्माण में महत्वपूर्ण योगदान दिया है। कार्यक्रम को सफल बनाने के लिए वीर राघवाचार्य, रोटरी क्लब कोटा सेंट्रल की अध्यक्ष प्रतीक्षा पारीक, सचिव प्रिया अरोड़ा, मनीष त्रिपाठी, राहुल सेठी, आर.बी. गिरी सहित बड़ी संख्या में पर्यावरण प्रेमी, रोटेरियन, वन विभाग के अधिकारी और स्वयंसेवक निरंतर सक्रिय हैं।

Bhagvati Medatwal, Kota
नाम: भगवती मेड़तवाल
वर्तमान पद: रिपोर्टर / प्रातःकाल प्रतिनिधि (कोटा)
कार्यक्षेत्र: कोटा (राजस्थान) एवं आमेट तहसील क्षेत्र
बीट (मुख्य विषय): स्थानीय समाचार, राजनीति, क्राइम, प्रशासन, शिक्षा, स्वास्थ्य, बिज़नेस एवं सभी विषय
परिचय
भगवती मेड़तवाल 'प्रातःकाल' समाचार पत्र में कोटा प्रतिनिधि और रिपोर्टर के रूप में कार्यरत हैं। वह कोटा जिले के साथ-साथ आमेट तहसील क्षेत्र से जुड़ी सभी प्रकार की खबरों को कवर करती हैं। स्थानीय समाचार, प्रशासनिक गतिविधियों, शिक्षा, स्वास्थ्य, व्यापार और राजनीतिक घटनाक्रमों के अलावा आमेट तहसील क्षेत्र से क्राइम (अपराध) और सांस्कृतिक खबरों की रिपोर्टिंग करना उनकी मुख्य विशेषता है।
शैक्षणिक योग्यता (Education)
उन्होंने कला स्नातक (B.A.) की डिग्री हासिल की है।
